मैं किसी का छोड़ता नहीं ब्याज सहित चुकाता हूं- शर्मा

जोधपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मैं किसी का छोड़ता नहीं ब्याज सहित चुकाता हूं- शर्मा। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की मौजूदगी में जोधपुर के गांधी मैदान में भारतीय जनता पार्टी का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री के गांधी मैदान पहुंचने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता,महिला शक्ति, जनप्रतिनिधि और विभिन्न समाजों के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी,ओसियां विधायक भैराराम सियोल,बिलाड़ा विधायक अर्जुनलाल गर्ग, महापौर प्रसन्नचंद मेहता, पूर्व राज्यसभा सांसद राजीव गहलोत,पूर्व सांसद रामनारायण डूडी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल,त्रिभुवन सिंह सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

मंच पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी के बीच मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को बदनाम करने,ईवीएम पर सवाल उठाने और परिवारवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव जीतती है तो ईवीएम सही होती है, लेकिन चुनाव हारने पर ईवीएम को खराब बताने लगती है। लोकतंत्र में विरोध और सवाल पूछने का अधिकार सभी को है, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं को बिना प्रमाण बदनाम करना लोकतांत्रिक मर्यादा नहीं है।

झालामंड मजदूर मैदान से श्रमिक का अपहरण कर मारपीट

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 1977 के बयान का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने एक वोट से सरकार गिरने के बाद भी भविष्य में पूरे देश में भाजपा की सरकार बनने की बात कही थी। आज देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार काम कर रही है। उन्होंने कांग्रेस पर परिवारवाद और सत्ता की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की राजनीति का आधार जनता का विश्वास और जनसेवा है।

अपने भाषण में मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी सीधा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत जी का उनसे बहुत अच्छा प्रेम है, लेकिन कांग्रेस में उनकी चलती कहां है। उन्होंने कहा, “मैं किसी का छोड़ता नहीं हूं, ब्याज सहित चुकाता हूं।” मुख्य मंत्री ने गहलोत पर किसानों के मुद्दे,खाद- बीज की दुकानों और जमीनों के आवंटन को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली कांग्रेस सरकार के समय किसानों के हितों की अनदेखी हुई और परिवार तथा रिश्तेदारों को फायदा पहुंचाया गया।

मुख्यमंत्री नेआरपीएससी, पेपर लीक और नकल माफिया के मुद्दे पर भी पिछली कांग्रेस सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि पेपर लीक से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार करने वाला कोई भी व्यक्ति हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने संकल्प पत्र में किए गए वादों को पूरा करने का काम शुरू किया है और प्रदेश के युवाओं को चार लाख से अधिक नौकरियां देने का लक्ष्य रखा है।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर आपातकाल का जिक्र करते हुए भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 1975 में देश पर आपातकाल थोपा गया, विपक्षी नेताओं को जेल में डाला गया और प्रेस की स्वतंत्रता पर पहरा लगाया गया। जिस कांग्रेस ने लोकतंत्र की आवाज दबाई,वही आज लोकतंत्र की सबसे बड़ी रक्षक बनने का दावा कर रही है। उन्होंने राजस्थान की पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान राजनीतिक अस्थिरता और होटल की राजनीति का भी उल्लेख किया।

घुसपैठ के मुद्दे पर मुख्य मंत्री ने कहा कि देश में अवैध रूप से रह रहे घुसपैठियों को बाहर निकालने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण, विकास और भारत के बढ़ते वैश्विक गौरव का उल्लेख करते हुए कहा कि जब तक विकसित भारत का सपना पूरा नहीं होता, तब तक प्रधानमंत्री मोदी देश की सेवा करते रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के अंत में कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार, किसानों को सम्मान, महिलाओं को सशक्त बनाने और गरीबों के जीवन में बदलाव लाने के संकल्प के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का मंत्र है- सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास और सबका प्रयास।
मुख्यमंत्री ने जनसभा से लोकतंत्र की मजबूती और संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान का संकल्प दोहराते हुए कहा कि लोकतंत्र बचाना है और अराजकता को हराना है।

Related posts:

Doordrishti News Logo

बस में बेटी के साथ सवार महिला के बैग से 9 तोला सोने की आड चोरी

November 4, 2026
Doordrishti News Logo

झालामंड मजदूर मैदान से श्रमिक का अपहरण कर मारपीट

November 4, 2026
Doordrishti News Logo

पत्नी सहित तीन लोगों पर हत्या की साजिश का आरोप

November 4, 2026
बिश्नोई स्थापना दिवस पर बीजीसीई 2026 उद्यमिता रथयात्रा का शुभारंभ

बिश्नोई स्थापना दिवस पर बीजीसीई 2026 उद्यमिता रथयात्रा का शुभारंभ

November 4, 2026
फेस ऑथेंटिकेशन से 86 पेंशनभोगियों के बने डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र

फेस ऑथेंटिकेशन से 86 पेंशनभोगियों के बने डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र

November 4, 2026
जन-जन तक पहुंचाएंगे वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: मामन खान

जन-जन तक पहुंचाएंगे वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: मामन खान

November 4, 2026
Doordrishti News Logo

ऑपरेशन कालचक्र में 163 वांछित अपराधी गिरफ्तार

November 4, 2026
IITजोधपुर विकसित कर रहा क्षतिग्रस्त पांडुलिपियों को पढ़ने की अत्याधुनिक तकनीक

IITजोधपुर विकसित कर रहा क्षतिग्रस्त पांडुलिपियों को पढ़ने की अत्याधुनिक तकनीक

November 4, 2026
Doordrishti News Logo

दीपावली-छठ पर यात्री सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर रेलवे सतर्क

November 4, 2026