Doordrishti News Logo

दिनदहाड़े सूने मकान से घरेलु सामान के साथ आभूषण चोरी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दिनदहाड़े सूने मकान से घरेलु सामान के साथ आभूषण चोरी। शहर के निकट बोरानाडा स्थित बुझावड़ गांव में दिनदहाड़े एक सूने घर में चोरी हो गई। परिवार के लोग बाहर गए हुए थे। शाम को लौटे तब घटना का पता लगा। अज्ञात चोर वहां से घरेलु सामान के साथ गहने आदि चोरी कर ले गए। घटना को लेकर बोरानाडा थाने में प्राथमिकी दी गई है।

आपसी विवाद में पहले स्कूटी फिर कार में की तोड़फोड़,केस दर्ज

बोरानाडा पुलिस ने बताया कि बुझावड़ निवासी दिलीप सिंह पुत्र मानसिंह ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि मंगलवार को परिवार के लोग दिन के समय में बाहर गए हुए थे। घर सूना था। वापिस शाम को लौटे तो ताला टूटा मिला। अन्दर सामान बिखरा होने के साथ अज्ञात चोर वहां घरेलु सामान के साथ बक्से से गहने आदि चोरी कर ले गए। सूचना पर बोरानाडा पुलिस द्वारा मौका मुआयना किया गया।