जोधपुर मंडल के तीन रेलकर्मियों को मिला महाप्रबंधक सुरक्षा पुरस्कार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर मंडल के तीन रेलकर्मियों को मिला महाप्रबंधक सुरक्षा पुरस्कार। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के तीन रेलकर्मियों को सतर्कता से संभावित रेल दुर्घटनाएं टालने पर महाप्रबंधक सुरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने मुख्यालय में आयोजित समारोह में तीनों को मासिक जीएम सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किया।
IITजोधपुर विकसित कर रहा क्षतिग्रस्त पांडुलिपियों को पढ़ने की अत्याधुनिक तकनीक
5 अक्टूबर-ट्रेन संख्या 22481 जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपर फास्ट एक्सप्रेस के सामान्य कोच से धुआं निकलता देख पॉइंट्समैन गुमानाराम बेनीवाल ने तत्काल सूचना दी। ट्रेन रुकवाकर खराबी दूर की गई।
18 अक्टूबर-ट्रेन संख्या 22422 जोधपुर-दिल्ली सालासर एक्सप्रेस के एक कोच के ब्रेक ब्लॉक से जलने की गंध और चिंगारियां निकलने पर ट्रेन मैनेजर मुकेश कुमार शर्मा ने लोको पायलट को सूचना दी। प्रभावित कोच को अलग कर दुर्घटना टाली गई।
5 सितंबर-पोकरण स्टेशन पर गुड्स ट्रेन संख्या 13568 के एक वैगन से ग्रीस का रिसाव मिलने पर ट्रेन मैनेजर सोहन राम चौधरी ने समय रहते जांच कराई।
तीनों ने ड्यूटी के दौरान असाधारण सतर्कता और त्वरित निर्णय क्षमता का परिचय दिया।
Related posts:

घर के बाहर खड़े पिता- पुत्र के साथ मारपीट

नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर में भारतीय नागरिक की मौत

झंवर पंचायत समिति सदस्य पर हमले के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

बस में बेटी के साथ सवार महिला के बैग से 9 तोला सोने की आड चोरी

मैं किसी का छोड़ता नहीं ब्याज सहित चुकाता हूं- शर्मा

झालामंड मजदूर मैदान से श्रमिक का अपहरण कर मारपीट

पत्नी सहित तीन लोगों पर हत्या की साजिश का आरोप

बिश्नोई स्थापना दिवस पर बीजीसीई 2026 उद्यमिता रथयात्रा का शुभारंभ

