बस में बेटी के साथ सवार महिला के बैग से 9 तोला सोने की आड चोरी
- सामाजिक कार्यक्रम में आई थी
- बस कंडक्टर ने भी मदद नहीं की
- 20 अक्टूबर का मामला -अब कराया केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बस में बेटी के साथ सवार महिला के बैग से 9 तोला सोने की आड चोरी। निकटवर्ती मथानिया के बड़ाबास कृष्णा नगर में रहने वाली एक महिला के बैग से नौ तोला सोने की आड चोरी हो गई। घटना 20 अक्टूबर की है।
महिला और उसके परिवार के लोगों ने अपने स्तर पर तलाश कर बस कंडक्टर से भी बात की, मगर कंडक्टर द्वारा उसकी कोई मदद नहीं की गई। महिला ने अब मथानिया थाने में चोरी की रिपोर्ट दी है। जांच तिंवरी चौकी प्रभारी एसआई प्यारेलाल की तरफ से की जा रही है।
सबइंस्पेक्टर तिवंरी चौकी प्रभारी प्यारेलाल ने बताया कि बड़ाबास कृष्णा नगर मथानिया की रहने वाली कुंती देवी पत्नी रूपाराम जाट की तरफ से मामला दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि वह 20 अक्टूबर को तिंवरी में किसी एक समाज के कार्यक्रम में आई थी। उसके गले में आठ-नौ तोला वजनी सोने की आड पहनी हुई थी।
मैं किसी का छोड़ता नहीं ब्याज सहित चुकाता हूं- शर्मा
वह सामाजिक कार्यक्रम से बाद में तिंवरी में एक बस में सवार हुई थी। इस बीच उसने अपनी पहनी आड को खोलकर अपने बैग में रख दिया था, वक्त घटना उसके साथ छोटी बच्ची भी थी। बाद में वह घेवड़ा पहुंची और जहां पर बस कंडक्टर की तरफ से उससे किराया मांगा गया था।
एसआई प्यारेलाल ने बताया कि बस में उसके पास एक महिला भी बैठी थी। जो उसने जानकारी दी। मगर जब वह घर पहुंची तो उसके बैग से आड नहीं मिली।कुंतीदेवी और उसके बेटी दोनों ही भोले स्वभाव के हैं। परिवार के लोगों ने बाद में बस के कंडक्टर से बात की तो उसने भी मदद नहीं की। चोरी हुई आड की अनुमानित कीमत 12-15 लाख के बीच है।
Related posts:

मैं किसी का छोड़ता नहीं ब्याज सहित चुकाता हूं- शर्मा

झालामंड मजदूर मैदान से श्रमिक का अपहरण कर मारपीट

पत्नी सहित तीन लोगों पर हत्या की साजिश का आरोप

बिश्नोई स्थापना दिवस पर बीजीसीई 2026 उद्यमिता रथयात्रा का शुभारंभ

फेस ऑथेंटिकेशन से 86 पेंशनभोगियों के बने डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र
जन-जन तक पहुंचाएंगे वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: मामन खान

ऑपरेशन कालचक्र में 163 वांछित अपराधी गिरफ्तार

IITजोधपुर विकसित कर रहा क्षतिग्रस्त पांडुलिपियों को पढ़ने की अत्याधुनिक तकनीक

