संकट मोचन हनुमान मन्दिर का 8वां देवमूर्ति पाट महोत्सव 24 को
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),संकट मोचन हनुमान मन्दिर का 8वां देवमूर्ति पाट महोत्सव 24 को। नरसिंह विहार उद्यान विकास समिति,नरसिंह विहार युवा शक्ति,संकट मोचन हनुमान मन्दिर,नरसिंह विहार व बद्री विहार लाल सागर के समस्त भक्तजनों की ओर से लालसागर स्थित नरसिंह कच्छवाह उद्यान में संकट मोचन हनुमान मन्दिर का 8वां देवमूर्ति पाट महोत्सव बड़ा रामद्वारा सू रसागर के महंत परमहंस डॉ.रामप्रसाद के सानिध्य में 24 जुलाई को श्रद्धापूर्वक व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
शिकारगढ़ निवासियों ने जेडीए आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
नरसिंह विहार उद्यान विकास समिति के अध्यक्ष ने बताया कि इस आयोजन के तहत 22 से 24 जुलाई तक तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत 22 जुलाई को सुबह 8.15 बजे संकीर्तन मंडली द्वारा रामचरित्र मानस अखण्ड पाठ,23 जुलाई को सुबह 9 बजे पूर्णारती,शाम 7.30 से 10.30 बजे तक भजन कीर्तन होगा।
24 जुलाई को सुबह 9.15 बजे पण्डित ओम दत्तशंकर द्वारा हवन, शाम 5.30 बजे से संत प्रसादी व रात्रि 8 बजे श्याम मण्डली द्वारा भजन संध्या का आयोजन होगा।
