Doordrishti News Logo

सहारा इंडिया के प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन

  • मुंबई में ली अंतिम सांस
  • लंबे समय से बीमार थे
  • 10.30 बजे कार्डिएक अरेस्ट आया
  • उनकी पार्थिव देह लखनऊ के सहारा शहर लाया जा रहा है

मुंबई,सहारा इंडिया ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन। चर्चित ग्रुप सहारा इंडिया के प्रमुख सुब्रत रॉय सहारा का मुंबई में निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार थे। सहारा इंडिया परिवार के मुखिया सहाराश्री सुब्रत रॉय लंबे समय से गंभीर बीमार थे। मुंबई के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बुधवार को सुब्रत रॉय का पार्थिव देह लखनऊ के सहारा शहर ला कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। सहारा समूह ने बयान जारी करते हुए सुब्रत रॉय सहारा के निधन की सूचना दी। बयान में कहा है कि एक दूरद्रष्टा और प्रेरक व्यक्तिक्त के मालिक सहाराश्री का निधन रात 10.30 बजे कार्डिएक अरेस्ट के कारण हुआ। राय कैंसर से जूझ रहे थे जो शरीर में फैल गया था। इसके अलावा उन्हें रक्तचाप और मधुमेह की भी समस्या थी। तबियत ज्यादा खराब होने पर उन्हें 12 नवंबर को कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़ें – उत्कृष्ट सेवा के लिए दो रेलकर्मी सम्मानित

सुब्रतरॉय का जन्म 10 जून 1948 को हुआ था। वे भारत के प्रमुख कारोबारी और सहारा इंडिया परिवार के फाउंडर थे। उन्हें देशभर में ‘सहाराश्री’ के नाम से जाना जाता था। बिहार के अरारिया जिले में जन्मे सुब्रतरॉय ने कोलकाता के होली चाइल्ड स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने राजकीय तकनीकी संस्थान गोरखपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया। उन्होंने 1978 में गोरखपुर से बिजनेस शुरू किया। उन्होंने सहारा इंडिया परिवार की स्थापना की।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आईआईटी जोधपुर के सिक्योरिटी इंचार्ज से मारपीट

March 13, 2026

संगठित अपराध में जुड़ा मुल्जिम गिरफ्तार 6 अवैध पिस्टल, 11 मैग्जीन बरामद

March 13, 2026

दो सूने घरों में चोरों ने सैंध लगाकर लाखों के आभूषण नगदी उड़ाई

March 12, 2026

हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा पर लगाई रोक

March 12, 2026

क्षेत्रीय डाक अदालत का आयोजन 24 मार्च को

March 12, 2026

साथियों में विवाद होने पर की गई फायरिंग,एम्स में भर्ती घायल को नहीं आया होश

March 12, 2026

तीन दिवसीय चेटीचन्ड मेला 20 से पुलिस आयुक्त ने किया बैनर का विमोचन

March 12, 2026

वंदे भारत सहित सेमी हाई स्पीड ट्रेनों के रखरखाव व प्रशिक्षण की सुविधा अब जोधपुर में

March 12, 2026

पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने किया सौर ऊर्जा केंद्र का दौरा

March 12, 2026