साधना शिविर आयोजित

युवा कल्याण समिति व श्रीसत्य साँई सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में हुआ आयोजन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),साधना शिविर आयोजित। मण्डलेश्वर युवा कल्याण समिति व श्रीसत्य साँई सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में मण्डलेश्वर भोजनशाला प्रांगण में एक साधना शिविर का आयोजन किया गया।

यह शिविर मण्डलेश्वर भोजनशाला के रजत जयंती वर्ष समारोह की प्रथम कड़ी के रूप में आयोजित किया गया। इस अवसर पर शुभ सवेरा बाल आश्रम के बच्चों ने भी शिरकत की। इन बच्चों के लिये भोजनशाला द्वारा निःशुल्क प्रसादी का वितरण किया गया।

शिविर में दो सत्र रखे गये। प्रथम सत्र में साधना के महत्त्व व उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई। दूसरे चरण में ज्ञान योग, कर्म योग और भक्ति योग के बारे में सुमेर सिंह द्वारा उद्बोधन दिया गया।

प्लास्टिक सर्जरी में डॉ. नेमीचंद सीरवी प्रदेश में अव्वल

शिविर के प्रारंभ में युवा कल्याण समिति के डॉ. अचलेश्वर नाथ,राज किशन जोशी,देवेन्द्र कुमार,गणेश,दीपाराम ने माल्यार्पण कर सुमेर सिंह का स्वागत किया। साँई सेवा समिति के पवन कसेरा,जगदीश ने भी माल्यार्पण कर स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान शुभ सवेरा बाल आश्रम के बच्चों ने गीता के द्वादश अध्याय का सस्वर पाठ किया। शिविर के अंत में युवा कल्याण समिति के द्वारका नाथ व्यास “छवरा भासा” ने बच्चों को स्मृति चिह्न भेंट किए। शिविर में श्रीसत्य साँई समिति की महिला समन्वयक सविता टांक व अन्य महिला सदस्य उपस्थित थीं।