फर्म के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज
- कार्यानुभव के बगैर पीएचईडी से उठाया लाखों का टेण्डर
- तीन साल में शहर में अलग अलग स्थानों पर कार्य के लिए निविदा उठाने का आरोप
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),फर्म के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज। शहर में जलदाय विभाग की तरफ से समय समय पर पेयजल लाइनें बिछाने के लिए निजी फर्मों के लिए निविदाएं निकाली जाती हैं। जोधपुर के एक फर्म ने वर्ष 2023 में बगैर कार्यानुभव के पीएचईडी से टेण्डर उठाया और लाखों का घोटाला कर दिया।
आरोप है कि फर्म को पिछले तीन साल से टेण्डर जारी किए जा रहे थे। कार्यानुभव के अभाव में निविदाएं हासिल किए जाने पर अब अभियंता की तरफ से रातानाडा थाने में धोखाधड़ी में रिपोर्ट दी गई है।
अस्थि रोग विभाग में यूनिटों का पुनर्गठन
मूलत : जयपुर हाल पीएचईडी जिला खण्ड द्वितीय के अभियंता महेंद्र किराड की तरफ से रातानाडा थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दी गई है। इनका आरोप है कि विभाग द्वारा वर्ष 2023 अप्रैल माह से पहले विभाग के कार्य के लिए निविदाएं जारी की गई थी। जिसमें शर्तों आदि का प्रावधान रखा गया था साथ ही धरोहर राशि आदि ली जाती थी।
फर्म मैसर्स एसबीई इंजीनियरिंग एण्ड इंफ्राक्सटे्रक्चर ने भी निविदा के लिए आवेदन किया था। जिस पर विभाग की तरफ से फर्म को कार्य करने के लिए अधिकृत किया गया। मगर जांच पड़ताल में सामने आया कि फर्म ने जो कार्यानुभव बताया था वह अनुभव फर्म को है ही नहीं।
फर्म द्वारा वर्ष 2023 अप्रैल से लेकर वर्ष 2026 सितंबर तक धोखाधड़ी कर निविदाएं उठाई गई। जो फ्रॉड की श्रेणी में आता है। मामले में जांच रातानाडा थानाधिकारी जुल्फिकार अली की तरफ से की जा रही है।
Related posts:

पार्थसारथि थपलियाल को राष्ट्रीय गौरव सम्मान

50 लाख लूटने के बाद आरोपियों ने खरीदा था आईफोन

एनडीपीएस के मामलों में फरार आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ हर महीने डेढ़ करोड़ की ठगी

बैंक खाते से ऑनलाइन 75 हजार पार केस दर्ज

आपसी विवाद में कार को रुकवा कर चालक पर लोहे के पाइप से हमला

घर के आगे से बोलेरो चोरी दो जगहों से बाइक पार

परिवार के लोग शादी में गांव गए चोरों ने सूने मकान में लगाई सैंध

