Doordrishti News Logo

अस्थि रोग विभाग में यूनिटों का पुनर्गठन

ओपीडी-ओटी के नए दिन तय

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज), अस्थि रोग विभाग में यूनिटों का पुनर्गठन। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के अस्थि रोग विभाग में वरिष्ठ आचार्य डॉ.महेश भाटी के 30 सितंबर को सेवानिवृत्त होने के बाद यूनिटों का पुनर्गठन किया गया है।

प्राचार्य डॉ.बीएस जोधा, अधीक्षक डॉ.फतेह सिंह भाटी और विभागाध्यक्ष डॉ.अरुण कुमार वैश्य की चर्चा के बाद नई व्यवस्था लागू की गई।

महात्मा गांधी अस्पताल में यूनिट-A के प्रभारी डॉ. किशोर रायचंदानी होंगे। उनके साथ डॉ.मुकेश सैनी,डॉ.निरोत्तम सिंह और डॉ.मनोज रेहडू रहेंगे। यह यूनिट सोमवार, बुधवार,शुक्रवार को ओपीडी और मंगलवार, गुरुवार,शनिवार को ओटी संभालेगी।

यूनिट-C के प्रभारी डॉ. हेमंत जैन होंगे। साथ में डॉ.महेंद्र टाक और डॉ. गौतम चंद रहेंगे। यह यूनिट मंगलवार,गुरुवार, शनिवार को ओपीडी और सोमवार,बुधवार, शुक्रवार को ओटी देखेगी।

ईमित्र पर पहुंचा युवक खाते में रुपए ट्रांसफर करवा भाग गया

मथुरादास माथुर अस्पताल में यूनिट-B के प्रमुख विभागाध्यक्ष डॉ. अरुण वैश्य होंगे। साथ में डॉ.देवेंद्र गोदारा और डॉ. आशीष गौड़ रहेंगे।ओपीडी सोमवार-गुरुवार और ओटी बुधवार- शनिवार रहेगी।

यूनिट-D के प्रभारी डॉ. रामनिवास बिश्नोई होंगे, साथ में डॉ.कुलदीप धनकर। ओपीडी मंगलवार-शुक्रवार और ओटी सोमवार-गुरुवार।

यूनिट-E के प्रभारी डॉ. रामकिशन होंगे,साथ में डॉ.कुलदीप राठौड़ और डॉ. अंकित सोनी।ओपीडी बुधवार-शनिवार और ओटी मंगलवार- शुक्रवार तय की गई है।