ईमित्र पर पहुंचा युवक खाते में रुपए ट्रांसफर करवा भाग गया
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ईमित्र पर पहुंचा युवक खाते में रुपए ट्रांसफर करवा भाग गया। शहर के खेमे का कुआं के पास में एक ईमित्र सर्विसेज पर आया युवक खाते में रुपए ट्रांसफर करवा कर भाग गया। पीडि़त ने इस बारे में अब शास्त्रीनगर थाने में नामजद युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने अग्रिम पड़ताल आरंभ की है।
धारदार हथियार लेकर संज्ञेय अपराध की कोशिश,गिरफ्तार
शास्त्रीनगर पुलिस के अनुसार खेमे का कुआं बाजाली ईमित्र के संचालक दीपक पुत्र उदाराम गहलोत ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि महेंद्र पटेल नाम का शख्स उसके ईमित्र पर आया था। उसने बीस हजार रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करवाए फिर वहां से भाग गया। पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण बनाया है।
