प्लास्टिक सर्जरी में डॉ. नेमीचंद सीरवी प्रदेश में अव्वल
आरपीएससी परीक्षा में प्रथम स्थान, एमजीएच में यूटीबी पर दे चुके हैं सेवाएं
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),प्लास्टिक सर्जरी में डॉ.नेमी चंद सीरवी प्रदेश में अव्वल। प्लास्टिक सर्जरी के क्षेत्र में जोधपुर के डॉ. नेमीचंद सीरवी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की परीक्षा में उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
अचानक आई बाढ़ ने मचाई तबाही सैकड़ों लोग लापता
डॉ.सीरवी एमजीएच में यूटीबी पर प्लास्टिक सर्जन के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। आरपीएससी परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल करने की जानकारी सामने आने के बाद चिकित्सा जगत में खुशी का माहौल है। एमजीएच में उनके साथ काम कर चुके चिकित्सकों और सहकर्मियों ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। एमसीएच की डिग्री सफरदगंज अस्पताल से पूरी की।
