आठ दिन बाद बहाल होगा जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस का संचालन
रेक की अनुपलब्धता के कारण इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस 12 अक्टूबर को नहीं चलेगी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आठ दिन बाद बहाल होगा जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस का संचालन। जोधपुर- इंदौर एक्सप्रेस का संचालन आठ दिन तक रद्द रहने के बाद सोमवार से बहाल किया जा रहा है। हालांकि रेक की अनुपलब्धता के कारण 12 अक्टूबर को इंदौर से जोधपुर आने वाली ट्रेन संख्या 14802 का संचालन एक ट्रिप रद्द रहेगा।
तालीमी कॉन्फ्रेंस में शिक्षा पर जोर
जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि अजमेर मंडल के अजमेर-चित्तौड़गढ़ रेलखंड पर झारवासा, बांदनवाड़ा और सिंगावल स्टेशनों के बीच पेच दोहरीकरण कार्य के चलते ट्रेन संख्या 14801/ 14802 जोधपुर-इंदौर- जोधपुर एक्सप्रेस की दोनों दिशाओं की कुल आठ ट्रिप 4 से 11 अक्टूबर तक रद्द की गई थीं।
निर्धारित अवधि में कार्य पूरा होने के बाद ट्रेन सेवाएं बहाल की जा रही हैं। हालांकि, रेक की अनुपलब्धता के कारण सोमवार,12 अक्टूबर को ट्रेन संख्या 14802 इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
