मानसिक बीमारी अभिशाप नहीं सामान्य बीमारी है: डॉ.सारण

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मानसिक बीमारी अभिशाप नहीं सामान्य बीमारी है: डॉ.सारण। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर दादू दयाल शिक्षण संस्थान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। नर्सिंग प्रशिक्षणार्थियों ने पोस्टर,वाद-विवाद, रंगोली प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए।

फर्म के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज

जिला मानसिक स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. रविंद्र सारण ने कहा कि मानसिक बीमारी कोई अभिशाप नहीं,सामान्य स्वास्थ्य समस्या है। समय पर पहचान और उचित उपचार से व्यक्ति स्वस्थ होकर सामान्य जीवन जी सकता है। उन्होंने मानसिक रोगों के लक्षण, रोकथाम और उपचार पर जानकारी दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। विजेताओं को प्रशस्ति- पत्र दिए गए। संचालन बरखा ब्लॉसम ने किया और आभार रामकृष्ण ने जताया।