दुकानों में तोड़फोड़ करने वाला ईनामी हिस्ट्रीशीटर चढ़ा हत्थे
- जिला पूर्व की स्पेशल टीम और करवड़ पुलिस की कार्रवाई
- दो हजार का था ईनाम घोषित
जोधपुर, जिला पूर्व कमिश्नरेट की स्पेशल टीम और करवड़ पुलिस ने साल भर से वांछित चल रहे एक हिस्ट्रीशीटर एवं हार्डकोर अपराधी को आज गिरफ्तार किया है। उस पर दो हजार का ईनाम भी घोषित हो रखा था। आरोपी का एक भाई पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जबकि एक भाई की और तलाश अभी चल रही है।
करवड़ थानाधिकारी कैलाशदान ने बताया कि गत वर्ष प्रोपर्टी विवाद के चलते हिस्ट्रीशीटर एवं हार्डकोर अपराधी जुड करवड़ निवासी अमृतलाल उर्फ इमरतलाल पुत्र हरचंदराम विश्रोई ने दुकानों में तोडफ़ोड़ की थी। घटना के बाद से वह फरार चला आ रहा था। इस पर उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपायुक्त पूर्व की तरफ से दो हजार का ईनाम घोषित किया गया।
जिला स्पेशल टीम के एएसआई प्रकाशचंद को मुखबिरी सूचना मिली कि अमृतलाल उर्फ इमरतलाल अपने क्षेत्र में है। तब पुलिस डीएसटी पूर्व के हैडकांस्टेबल कमरूदीन, ओमाराम, देवाराम एवं कांस्टेबल किशनसिंह, डूंगरराम एवं चालक जयराम ने मयजाब्ते के आरोपी अमृतलाल उर्फ इमरतलाल को गिरफ्तार कर लिया।
थानाधिकारी कैलाशदान ने बताया कि आरोपी पर दो हजार का ईनाम घोषित था और वह करवड़ थाने का हिस्ट्रीशीटर होने के साथ हार्डकोर अपराधी है। उसके एक भाई किशन लाल को पहले गिरफ्तार कर लिया गया था। एक भाई श्यामलाल की तलाश की जा रही है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

