Doordrishti News Logo

टूटते परिवार को पुलिस ने समझाइस कर बचा लिया

  • सरोकार
  • पुलिस ने निभाया सामाजिक दायित्व
  • विवाद के बाद अलग हुई बहनों का फिर से बसाया घर

जोधपुर, आपने और हमनें हर बार सुना है कि परिवार के झगड़े या तो सामाजिक स्तर पर सुलझते हैं या फिर कोर्ट कचहरी के कई चक्कर के बाद। सालों लग जाते हैं तब तक परिवार पूरा बिखर जाता है। मगर बात जब पुलिस थाने की हो तो अलग है। जोधपुर की प्रताप नगर पुलिस ने आज एक ऐसी मिसाल कायम की, दो बेटियों को जहां पिता का प्यार अब नसीब होगा वहीं पिताओं को भी अपनी बेटियों का सहारा मिलेगा। वैसे भी बेटियां आज बेटों से कम नहीं हैं।
दरअसल अपराधों की रोकथाम तो पुलिस का पहला कार्य रहा ही है। मगर कभी कभार पुलिस को ऐसी भी कार्य सुलझाने पड़ते हैं जो मिसाल भी बन जाते हैं जो किसी सरोकार से कम नहीं होते।

टूटते परिवार को पुलिस ने समझाइस कर बचा लिया

प्रतापनगर पुलिस ने शनिवार को ऐसा एक सरोकार का काम किया। मानों परिवार में झगड़ा और विवाद के बाद बहनों का घर एक बारगी लगा टूट गया है। शनिवार का दिन उनके लिए फिर से खुशियां लेकर आया। हुआ यूं कि जोधपुर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र के पास संबोधि धाम के पास रहने वाले बाबूलाल और तुलसाराम की शादी 2011 में दो बहनों अजमेर के ब्यावार की रहने वाली ज्योति और अनूप साथ हुई थी। शादी के बाद कुछ समय तो सबकुछ ठीकठाक चला। 2 साल तक दोनों दंपती जोड़े साथ रहे और दोनों को एक-एक बच्चियां भी हुई। उसके बाद 2013 में घरेलू छोटे मोटे विवाद के चलते दोनों की पत्नी अपने पीहर चली गई। जहां उन्होंने ब्यावर में परिवार न्यायालय में इनके खिलाफ परिवाद पेश किया।

टूटते परिवार को पुलिस ने समझाइस कर बचा लिया

इस पर 8 साल तक विवाद चलता रहा। शुक्रवार को दोनों की पत्नियां बिना बताए घर लौटी। इस पर दोनों के पति भी प्रताप नगर थाने पहुंचे और परिवाद पेश किया। इस पर थाना अधिकारी सोमकरण ने दोनों बहनों से अपनी रजामंदी देने और दोनों भाइयों से ना सिर्फ मिलवाया बल्कि इनको जीवन के दुख पड़ाव बताए। उन्हें कुछ ऐसे उदाहरण दिए कि उनकी आंखें खुल गई। परिवार का झगड़ा अमूमन होता आया है, खुद की समझ से सुलझाया भी जा सकता है। थानाधिकारी सोमकरण की समझाइश पर बाद में इन जोड़ों ने एक दूसरे को न सिर्फ माला पहनाई बल्कि मिठाई खिलाकर फिर से नया जीवन शुरू करने की शुभकामना भी दी। उन्होंने अपने बच्चों की अच्छी पढ़ाई के लिए भी सीख देकर विदा किया। पुलिस के इस सरोकार से दंपतियों की आंखें भी एक बारगी भावुक हो गई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आज सुबह से गहरा चंद्र ग्रहण,भारत में दृश्यता शून्य

August 28, 2026

सरकारी स्कूल में घटिया मिड डे मील का वीडियो वायरल

August 21, 2026

निकाय चुनावों की घोषणा के बाद कमिश्ररेट के 24 पुलिस निरीक्षकों का तबादला

August 19, 2026

राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म 17 व 18 अगस्त को जोधपुर प्रवास पर

August 17, 2026

4.405 किलो डोडा पोस्त व 359 ग्राम अफीम दूध बरामद 1 गिरफ्तार

August 16, 2026

PIB जयपुर द्वारा मीडिया कार्यशाला का आयोजन

August 12, 2026

उत्तराखंड में भूकंप

August 10, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026