Doordrishti News Logo
  • ब्रह्मपुत्र आमंत्रण अभियान का हिस्सा बने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री
  • युवाओं का बढ़ाया उत्साह
  • केन्द्रीय मंत्री शेखावत त्रिपुरा दौरे पर

गुवाहाटी, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत बुधवार को ब्रह्मपुर आमंत्रण अभियान के दल का हिस्सा बने और 25 किलोमीटर की रिवर राफ्टिंग की। शेखावत ने अभियान के दल में शामिल युवाओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि ब्रह्मपुत्र और गंगा ही नहीं, अन्य नदियों पर ऐसे अभियान चलाए जाएंगे। जोधपुर भाजपा मीडिया विभाग के अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि जोधपुर सांसद केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान बुधवार को अनेक कार्यक्रमों में भाग लिया। मुख्य रुप से केंद्रीय मंत्री शेखावत

गुवाहाटी के चंद्रपुर घाट से अभियान के दल में शामिल हुए। उनकी धर्मपत्नी नौनंद कंवर भी साथ थीं, जबकि बड़ी बेटी सुहासिनी शेखावत पहले से अभियान के दल के साथ थी। केंद्रीय मंत्री गुवाहाटी तक रिवर राफ्टिंग करते हुए पहुंचे। उन्होंने गुवाहाटी में आमंत्रण दल का स्वागत किया। शेखावत ने कहा कि नदी को प्रदूषण मुक्त रखकर उसकी निर्मलता और अविरलता सुनिश्चित करने की दृष्टि से किया गया यह

प्रयास सराहनीय है। सौभाग्य की बात है कि हमारे यहां गंगा, ब्रह्मपुत्र, नर्मदा, गोदावरी जैसी जीवंत नदियां हैं। केंद्रीय मंत्री ने दल के युवाओं से उनके अनुभव भी जाने। ब्रह्मपुत्र जल बोर्ड द्वारा नदियों के साथ जीवन विषय पर जन जागरुकता के लिए 917 किलोमीटर लंबे ब्रह्मपुत्र आमंत्रण अभियान की

पिछले साल 23 दिसंबर में गेलिंग, अरुणाचल प्रदेश से शुरुआत हुई थी। 21 जनवरी को यह अभियान असम के असमरलगा में समाप्त होगा।
बेटी सुहासिनी हैं अभियान का हिस्सा
ब्रह्मपुत्र आमंत्रण अभियान के दल में केंद्रीय मंत्री शेखावत की बड़ी बेटी सुहासिनी शेखावत भी शामिल हैं। वो 917 किलो मीटर तक अभियान के दल का हिस्सा रहेंगी। सुहासिनी शेखावत ने नवंबर 2019 में गंगा आमंत्रण अभियान में भी भाग लिया था और देवप्रयाग से गंगा सागर तक रिवर राफ्टिंग की थी।

Related posts:

बिना सनातन संस्कृति के भारत की कल्पना भी नहीं की जा सकती

September 21, 2026

प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन आज घर-घर जलेगा आशीर्वाद का दीया,दीर्घायु की होगी कामना

September 17, 2026

कोटद्वार में हाथियों का आतंक,रात भर दहशत में ग्रास्टनगंज के लोग

September 13, 2026

हिंदुत्व की उदार दृष्टि और मुस्लिम समाज: न्यूयॉर्क से निकला संदेश

September 10, 2026

आरपीएफ एसआई रमेश कुमार बने ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’

September 9, 2026

लालकुआं-राजकोट पूजा स्पेशल का 30 नवंबर तक संचालन

September 8, 2026

राष्ट्रीय आईसीपी चुनाव में डॉ.गौतम भंडारी विजयी

September 7, 2026

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

राज्याभिषेक से लोकतांत्रिक शपथ तक : मर्यादा पथ

September 5, 2026