मादक पदार्थ में वांटेड 12 हजार का इनामी गिरफ्तार

  • डीएसटी वेस्ट की कार्रवाई
  • आरोपी तीन जिलों में चल रह वांछित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मादक पदार्थ में वांटेड 12 हजार का इनामी गिरफ्तार। जोधपुर कमिश्ररेट की जिला पश्चिम डीएसटी ने मादक पदार्थ तस्करी के एक वांटेड को पकड़ा है। आरोपी पर 12 हजार का इनाम घोषित हो रखा था। वह तीन जिलों की पुलिस का वांछित है। आरोपी को पुलिस ने आज दस्तयाब करने के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया।

राजस्थान सिविल सर्विसेज अपीलीय अधिकरण की बार एसोसिएशन गठितah

पुलिस आयुक्त अंशुमान भोमिया के निर्देशानुसार मादक पदार्थ तस्करी के वांटेडों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में जिला पश्चिम डीएसटी वेस्ट ने विक्रम पुत्र घेवरराम को दस्तयाब किए जोन के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी सिरोही,पाली और फलोदी में वांछित है और 12 हजार का इनामी है। अभियुक्त को फलोदी जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।