Doordrishti News Logo

दो जगहों से हुई बाइक चोरी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दो जगहों से हुई बाइक चोरी। शहर के प्रताप नगर और चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र में दो जगहों से बाइक चोरी हो गई। संबंधित मालिकों ने पुलिस में गाड़ी चोरी की रिपोर्ट दी।

प्रताप नगर पुलिस ने बताया कि पाल रोड स्थित खेमे का कुआं निवासी आशीष सिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह आखलिया चौराहा स्थित एक निजी बैंक आया था। बैंक परिसर के बाहर खड़ी उसकी बाइक कोई चुरा ले गया।

काजरी रोड पर खुले आम पी रहा था स्मैक केस दर्ज

इसी तरह चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस के अनुसार पाल गांव बोरानाडा निवासी नरेश पुत्र डीडी पांडेय अपनी बाइक लेकर अशोक उद्यान आया था। यहां गेट के सामने उसकी बाइक खड़ी थी,वापिस लौटने पर गाड़ी अपने स्थान पर नहीं मिली।