चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में सौंपी जिम्मेदारी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में सौंपी जिम्मेदारी। आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी तैयारियों को गति देते हुए संगठनात्मक स्तर पर चुनाव प्रबंधन को मजबूत करना शुरू कर दिया है। भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल के निर्देशन में नगर निकाय चुनाव प्रभारी घनश्याम ओझा तथा सहसंयोजक नाथू सिंह राठौड़ के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय में चुनाव प्रबंध समिति की बैठक हुई।

भंवरी हत्याकांड में 3 लोगों का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट

बैठक में प्रबंध समिति के पदाधिकारियों को चुनाव से जुड़े विभिन्न दायित्वों एवं कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी दी गई। प्रभावी एवं बेहतर चुनाव प्रबंधन,आपसी समन्वय तथा बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

बैठक में चुनाव कार्यालय, संवाद केंद्र,प्रशासनिक कार्य एवं चुनाव आयोग से संपर्क,प्रचार सामग्री एवं साहित्य निर्माण व वितरण,प्रवास एवं सभाएं,वार्ड एवं बूथ स्तर के कार्य,हिसाब-किताब, मीडिया एवं सोशल मीडिया सहित विभिन्न विभागों का गठन कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

इसके अलावा युवा संपर्क,महिला संपर्क,अनुसूचित जाति संपर्क,अनुसूचित जनजाति संपर्क तथा विशेष मतदाता संपर्क जैसे विभागों को भी सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए।

नगर निकाय चुनाव प्रभारी घनश्याम ओझा ने कहा कि चुनावी सफलता के लिए मजबूत संगठनात्मक व्यवस्था और प्रभावी प्रबंधन बेहद जरूरी है। प्रत्येक पदाधिकारी को सौंपे गए दायित्व का पूरी जिम्मेदारी,गंभीरता और सक्रियता के साथ निर्वहन करना होगा। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।

सहसंयोजक नाथू सिंह राठौड़ ने भी कार्यकर्ताओं से चुनावी गतिविधियों को योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने तथा संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारियों का समयबद्ध तरीके से निर्वहन करने का आह्वान किया।

बैठक में एससी मोर्चा प्रदेश मंत्री व नगर निकाय चुनाव नियंत्रण एवं सामान्य समिति के प्रभारी धुरंधर मेघवाल,भंवर पोटर,मनीष पुरोहित, संजय दहिया,अशोक व्यास,अजय त्रिवेदी, नंदकिशोर मेहता, प्रतिपाल सिंह वालेचा,पवन आशोपा,पवन वैष्णव,गौरव जैन,वरुण धाणदिया,महेश व्यास, ओमप्रकाश दैया,गिरवर सिंह शेखावत,दिनेश बोहरा,सुरेंद्र सिंह भाटी, नरेश सुराणा,चंद्रेश लोढ़ा, जगदीश धाणदिया, परसराम तिवाड़ी,विकास चाण्डा,आशुतोष बोडा,निखिल टाक,संजय पवार, शुभम हंस,हिमांशु कच्छवाह,हितेश व्यास, चक्रेस मेहता,अनुराग भोजवानी,इंदिरा राजपुरोहित,संगीता सोलंकी,कमलेश गोयल, राजीव बारसा,बरखा हंस, अलका थामेत,सुनील भील,सुरेंद्र कुमार भील, राजू व्यास,मीना सांखला, पूजा सुराणा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।