भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस में मिला 7.605 किलो ग्राम डोडा पोस्त

नारकोस ऑपरेशन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस में मिला 7.605 किलो ग्राम डोडा पोस्त। नारकोस के तहत आरपीएफ ने भगत की कोठी रेलवे स्टेशन पर सवारी गाड़ी संख्या 14813 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस में 7.605 किलो ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया। इसकी अनुमानित कीमत 1,14,075 रुपए बताई गई है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ज्योति कुमार सतीजा,नीतीश शर्मा वरि.मंडल सुरक्षा आयुक्त जोधपुर व मुकेश कुमार सहायक सुरक्षा आयुक्त के निर्देशन एवं निरीक्षक मदनलाल भाटी के सुपरविजन में शनिवार को सवारी गाड़ी संख्या 14813 के अंतिम स्टेशन जोधपुर के पश्चात मेंटेनेंस के लिए भगत की कोठी रेलवे स्टेशन के वाशिंग लाइन न.9 में आने पर गाड़ी संख्या 14813 के सामान्य कोच में एक लावारिस बैग मिला।

विद्यार्थियों ने मनाया संस्कृत दिवस

बैग खोल कर देखा तो उसमें एक नग प्लास्टिक का पैकेट मिला जिनका वजन करने पर 7.606 किलो पाया गया। इसमें अवैध डोडा पोस्त भरा था। बाद में राजकीय रेलवे पुलिस को सुपुर्द किया गया।