नीट-पीजी 2026 का देश भर में सफल आयोजन

  • 36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर 2.73 लाख उम्मीदवारों के लिए परीक्षा आयोजित
  • 2.65 लाख से अधिक उपस्थित
  • जयपुर के दो केंद्रों पर तकनीकी व्यवधान से प्रभावित 2,445 उम्मीदवारों के लिए 5 सितंबर 2026 को पुनर्परीक्षा होगी

दिल्ली(दूरदृष्टीन्यूज),नीट-पीजी 2026 का देश भर में सफल आयोजन। राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने निष्पक्ष,सुरक्षित और निर्बाध परीक्षा प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए व्यापक लॉजिस्टिक, तकनीकी,सुरक्षा और श्रमशक्ति व्यवस्था के साथ आज,30 अगस्त 2026 को देश भर में नीट-पीजी 2026 परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई।

परीक्षा सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों के 1,111 परीक्षा केंद्रों पर 2,73,096 उम्मीदवारों के लिए निर्धारित की गई थी। कुल 2,65,980 उम्मीदवार उपस्थित हुए, जिनमें से लगभग 2,63,535 उम्मीदवारों के लिए परीक्षा सफलता पूर्वक संपन्न हुई।

कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था
राष्ट्रव्यापी परीक्षा के दौरान व्यापक तत्क्षण निगरानी और कड़े सुरक्षा उपाय किए गए। परीक्षा संचालन की निगरानी के लिए कुल 2,527 संकाय सदस्यों को स्वतंत्र एप्रेजर के रूप में नियुक्त किया गया। इसके अलावा डीन, निदेशकों,चिकित्सा अधीक्षकों और वरिष्ठ प्रोफेसरों सहित 700 से अधिक वरिष्ठ संकाय सदस्यों को फ्लाइंग स्क्वाड के रूप में तैनात किया गया।

चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में सौंपी जिम्मेदारी

समन्वय और निगरानी के लिए देश भर में 16 NBEMS क्षेत्रीय कमांड केंद्र चालू किए गए। सभी परीक्षा केंद्रों को सीसी टीवी की लाइव निगरानी में रखा गया। NBEMS कमांड सेंटर के द्वारका स्थित मुख्यालय से लगातार नजर रखी गई। NBEMS और TCS के
190 कर्मियों की समर्पित टीम को तत्क्षण निगरानी के लिए तैनात किया गया था।

NBEMS मुख्यालय में समर्पित कमांड सेंटर में NBEMS, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, BEL, ECIL और TCS के अधिकारियों ने पूरे दिन परीक्षा प्रक्रिया की निकटता पूर्वक निरंतर निगरानी बनाए रखी।

परीक्षा की सुरक्षा को मजबूत करने और फर्जीवाड़ा रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवारों का आधार- संचालित प्रमाणीकरण सफलता पूर्वक किया गया। सरकारी एजेंसियों ने परीक्षा के सुरक्षित संचालन के लिए पूरा सहयोग दिया।

जयपुर में तकनीकी व्यवधान-पुनर्परीक्षा 5 सितंबर को
देश भर में अधिकांश उम्मीदवारों के लिए परीक्षा सफलता पूर्वक पूरी हुई,किंतु ION Digital Zone iDZ सीतापुरा केंद्र,जयपुर, राजस्थान (TC नंबर 41682 और 41683) में अप्रत्याशित तकनीकी व्यवधान हुआ,जहां परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी मेसर्स TCS लिमिटेड के कारण आंतरिक बिजली आपूर्ति के मुद्दों से 2,445 उम्मीदवारों के लिए परीक्षा पूरी नहीं की जा सकी।

NBEMS ने प्रभावित उम्मीदवारों को हुई असुविधा पर गहरा खेद व्यक्त किया है और त्वरित कदम उठाए हैं ताकि उन्हें न्यायसंगत अवसर प्रदान किया जा सके। तदनुसार, सभी प्रभावितउम्मीदवारों की पुनर्परीक्षा शनिवार,5 सितंबर 2026 को दोपहर 3:00 बजे जयपुर, में आयोजित की जाएगी। स्थान विवरण और अन्य निर्देश संबंधित उम्मीदवारों को अलग से सूचित किए जाएंगे।

339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर परीक्षा का सफल आयोजन परीक्षा अधिकारियों,चिकित्सा संस्थानों,संकाय,सुरक्षा एजेंसियों,प्रौद्योगिकी टीमों और राष्ट्रव्यापी क्रियाकलाप में शामिल अन्य हितधारकों के बीच व्यापक समन्वय को दर्शाता है।

Related posts:

हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

October 15, 2026

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026