रावल समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह 26 जुलाई को

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रावल समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह 26 जुलाई को।रावल समाज एक्टिविस्ट ग्रुप के तत्वावधान में रावल समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 26 जुलाई को योग साधना केंद्र,प्रथम पुलिया, चोपासनी रोड,जोधपुर में किया जाएगा।

पांच तालाबों एवं नाडियों पर श्रमदान अभियान का शुभारंभ

ये होंगे सम्मानित 
समाज के गणमान्यजन, सेवानिवृत्त अधिकारी- कर्मचारी,सरकारी सेवा में नवनियुक्त अभ्यर्थी, उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति एवं मेधावी विद्यार्थी। चयनित प्रतिभाओं को समाज रत्न,समाज गौरव, समाजश्री एवं प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करना, युवाओं को प्रेरित करना और समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।

आयोजन समिति
आयोजन समिति में डॉ.हंस राज,कानाराम,राजेश, बाबू लाल,अजय,प्रकाश,भरत,सुरजमल सहित अन्य युवा शामिल हैं।

रावल समाज एक्टिविस्ट ग्रुप ने समाज के सभी सदस्यों से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।