दंडित बंदी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत
जोधपुर,दंडित बंदी की बिगड़ी तबीयत,अस्पताल में मौत। केंद्रीय कारागार में एक दंडित बंदी की तबीयत बिगडऩे पर एमजीएच में भर्ती करवाया गया। मगर उसकी उपचार के बीच मौत हो गई। इस बारे में केंद्रीय कारागार के उपकारापाल की तरफ से सीआरपीसी की धारा 176 में रिपोर्ट दी गई। जांच मजिस्ट्रेट की तरफ से की जा रही है।
यह भी पढ़ें – दीवार बनाने की बात पर भतीजे को चाचा ने दी जान की धमकी,भतीजे ने लगाया फंदा
रानानाडा पुलिस ने बताया कि केंद्रीय कारागार में दंडित बंदी पाली जिले के नाणा थानान्तर्गत उपलीफली निवासी इंद्राराम पुत्र हुंसाराम को 24 नवंबर को अचानक तबीयत बिगडऩे पर पहले जेल डिस्पेंसरी में दाखिल करवाया गया था। मगर बाद में उसे एमजीएच में रैफर कर दिया गया। 27 नवंबर को उसकी मौत हो गई। शव को कार्रवाई के उपरांत परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। मजिस्ट्रेट की तरफ से जांच की जा रही है। इस बारे में उपकारापाल अचलाराम की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

राजस्थान की 6 ट्रेनों को मेलमरुवत्तूर में ठहराव

अवैध बजरी परिवहन के मामले में दो ट्रैक्टर जब्त

वोल्वो बस हाईवे से नीचे उतरी जनहानि नहीं

पत्नी के गुजारा भत्ते से जुड़े मामले में हाईकोर्ट का अहम फैसला

कांस्टेबल को 20 लाख मुआवजा देने के आदेश

मादक पदार्थ तस्करी का वांटेड पांच हजार का इनामी गिरफ्तारी

लूणी नदी में अवैध बजरी खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सरगम क्लब के कलाकारों ने बांधा समां

