Doordrishti News Logo

मादक पदार्थ तस्करी का वांटेड पांच हजार का इनामी गिरफ्तारी

आरोपी को चित्तौडग़ढ़ से किया दस्तयाब

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मादक पदार्थ तस्करी का वांटेड पांच हजार का इनामी गिरफ्तारी। जिला पश्चिम की लूणी थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान राधेश्याम गुर्जर (24) पुत्र सम्पतलाल निवासी तोरणिया,थाना पारसोली,जिला चित्तौडग़ढ़ के रूप में हुई है।

लूणी नदी में अवैध बजरी खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पुलिस के अनुसार आरोपी लूणी थाने में दर्ज प्रकरण 5 जुलाई 2025 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 एवं 29 में वांछित था।आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस थाना लूणी की ओर से 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस आयुक्त अशुंमन भोमिया,पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम कमल शेखावत एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रवीण कुमार के निर्देशन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

सहायक पुलिस आयुक्त वृत्त बोरानाडा के सुपरविजन में थानाधिकारी हमीर सिंह भाटी के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को चित्तौडग़ढ़ से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया।