वोल्वो बस हाईवे से नीचे उतरी जनहानि नहीं

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),वोल्वो बस हाईवे से नीचे उतरी जनहानि नहीं। जोधपुर-जयपुर राजमार्ग पर बुधवार सुबह भावी और कापरड़ा के बीच एक वोल्वो बस अनियंत्रित होकर सडक़ से नीचे उतर गई। हादसा सुबह करीब सात बजे हुआ। बस जयपुर से जोधपुर की तरफ आ रही थी। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सडक़ से नीचे उतर गई। हादसे में कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आने की सूचना है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में लोगों की मदद से वोल्वो बस को वापस सडक़ पर चढ़ाया गया।