श्रीमाली समाज का कार्तिक मेला संपन्न
- लक्ष्मीनारायण दवे को समाज रत्न सम्मान
- डॉ.भारतेंदु दवे को धनवंतरी पुरस्कार
- 150 से अधिक प्रतिभाएं सम्मानित
पुष्कर/जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),श्रीमाली समाज का कार्तिक मेला संपन्न। अखिल भारतीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था पुष्कर की ओर से कार्तिक मास में आयोजित पंच तिथियों के मेले का समापन कार्तिक पूर्णिमा पर हुआ। मेले में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में समाज की 150 से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
प्रमिला चौधरी बनी जोधपुर जिलाप्रमुख
समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र बोहरा और सचिव ब्रजमोहन व्यास ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह में राजस्थान के पूर्व मंत्री लक्ष्मी नारायण दवे को समाज के सर्वोच्च सम्मान समाज रत्न से नवाजा गया। डॉ.रमन दवे को शिक्षाविद पुरस्कार,महेश चन्द्र ओझा को महाकवि माघ पुरस्कार,डॉ.भारतेंदु दवे को धनवंतरी पुरस्कार से नवाजा गया,भारतेन्दु दवे MBBS,MD, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर हैं। वे इन दिनों संभाग के सबसे बड़े चिकित्सालय उम्मेद अस्पताल में सेवा दे रहे हैं। इसी प्रकार नंदकिशोर श्रीमाली को श्रीपुरस्कार और खेल के क्षेत्र में ओली दवे को खेलरत्न से सम्मानित किया गया।
टॉपर्स से लेकर खिलाड़ियों तक का सम्मान
इस अवसर पर बोर्ड परीक्षाओं (10वीं/12वीं) में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले कॉलेज- यूनिवर्सिटी टॉपर्स,गोल्ड मेडलिस्ट,पीएचडी, NEET, JEE, UPSC, RAS, CA, CLAT में चयनित,सरकारी नौकरी में चयनित,जिला-राज्य- राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी,एथलेटिक्स-क्रिकेट आदि में पदक विजेता,कला-साहित्य,वेदाध्ययन, कर्मकांड,पर्यावरण संरक्षण, NCC,NSS, समाज सेवा और महिला मंडल की सक्रिय कार्यकर्ताओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
वार्षिक साधारण सभा में आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत
समाज के प्रचार-प्रसार सचिव नरेंद्र राज बोहरा ने बताया कि दोपहर में संस्था की वार्षिक साधारण सभा हुई, जिसमें वर्ष 2025-26 की आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए अनेक मुद्दों पर चर्चा की गई।
अंतिम दिन कार्तिक पूर्णिमा पर सत्यनारायण कथा हुई और महिला मंडल द्वारा मंदिर परिसर में 1100 दीपकों से रोशन किया गया। अंत में संस्था के सचिव ब्रजमोहन व्यास ने महालक्ष्मी के जयकारे के साथ मेला समाप्ति की घोषणा की।
Related posts:

प्रमिला चौधरी बनी जोधपुर जिलाप्रमुख

पार्थसारथि थपलियाल को राष्ट्रीय गौरव सम्मान

50 लाख लूटने के बाद आरोपियों ने खरीदा था आईफोन

एनडीपीएस के मामलों में फरार आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ हर महीने डेढ़ करोड़ की ठगी

बैंक खाते से ऑनलाइन 75 हजार पार केस दर्ज

आपसी विवाद में कार को रुकवा कर चालक पर लोहे के पाइप से हमला

घर के आगे से बोलेरो चोरी दो जगहों से बाइक पार

