Providing the best resources to government schools is my priority: Bhansali.

सरकारी विद्यालयों को सर्वश्रेष्ठ संसाधन देना मेरी प्राथमिकता-भंसाली

-विधायक शिक्षा का साथी योजना के द्वितीय चरण का शुभारम्भ

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सरकारी विद्यालयों को सर्वश्रेष्ठ संसाधन देना मेरी प्राथमिकता-भंसाली।
जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली की महत्वाकांक्षी ‘विधायक शिक्षा का साथी’ योजना के द्वितीय चरण का शुभारम्भ मंगलवार को राबाउमावि सरदारपुरा में हुआ।

कार्यक्रम में सीबीईओ सिटी पुरुषोत्तम राजपुरोहित,एडीपीसी रजनी शेखावत, समाजसेवी अमित भण्डारी,मनीष शर्मा सहित शिक्षा अधिकारी उपस्थित थे।

एलएलएम व एलएलबी प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी

विधायक भंसाली ने कहा कि योजना का पहला सत्र भौतिक संसाधनों पर केंद्रित था,अब द्वितीय सत्र में शैक्षणिक स्तर उन्नयन पर जोर रहेगा। लक्ष्य है कि सरकारी विद्यालयों से भी बोर्ड परीक्षाओं में मेरिटोरियस विद्यार्थी आएं। उन्होंने 400 से अधिक बालिकाओं से कहा कि वे अपनी समस्याएं लिखकर दें,समाधान कराने का दायित्व उनका है।

सीबीईओ पुरुषोत्तम राजपुरोहित ने कहा कि विधायक के समर्पण से सरदारपुरा स्कूल में 1 साल में लाखों के विकास कार्य हुए। एडीपीसी रजनी शेखावत ने बताया कि स्कूल में 40 लाख की लागत से नए कक्षा-कक्षों की स्वीकृति मिल चुकी है,कार्य जल्द शुरू होगा।

संस्था प्रधान डॉ.संगीता अरोड़ा ने बताया कि योजना के कारण स्कूल में रिक्त पद भरे गए और नामांकन में करीब 100 की वृद्धि हुई। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता दिनेश चारण ने किया।

जोधपुर जिले में आज यहा लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर

Related posts:

राज्यपाल ने दिलाई संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ

September 7, 2026

पिलानी के डॉ.राघव पाठक को जर्मनी का प्रतिष्ठित युवा वैज्ञानिक अवार्ड

September 7, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल ने ली भाजपा की संगठनात्मक बैठक

September 7, 2026

रामदेवरा के लिए दिनभर ट्रेनें

September 7, 2026

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो

September 7, 2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

September 6, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

September 6, 2026

लूणी नदी से अवैध बजरी भरकर ले जा रहा डंपर को एमडीएम अस्पताल के पास पकड़ा

September 6, 2026