Doordrishti News Logo

जोधपुर जिले में आज यहा लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर जिले में आज यहा लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर। प्रमुख शासन सचिव, राजस्व के निर्देशानुसार जिले में आयोजित किए जा रहे ग्रामीण सेवा शिविरों की अवधि 21 जुलाई से बढ़ाकर 31 अगस्त 2026 तक कर दी गई है।जिला कलक्टर आलोक रंजन ने बताया कि बुधवार,22 जुलाई को जिले की विभिन्न पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।

एलएलएम व एलएलबी प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी

उन्होंने बताया कि पंचायत समिति बालेसर की ग्राम पंचायत कुई जोधा,शेरगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत चाबा,पंचायत समिति सेखाला की ग्राम पंचायत जवाहर नगर, पंचायत समिति चामू की ग्राम पंचायत मां सती नगर, पंचायत समिति लूणी की ग्राम पंचायत कांकाणी, पंचायत समिति धवा की ग्राम पंचायत बड़ला नगर, पंचायत समिति बिलाड़ा की ग्राम पंचायत जसवंतपुरा,पंचायत समिति केरू की ग्राम पंचायत सालोडी, पंचायत समिति मण्डोर की ग्राम पंचायत दईकड़ा,पंचायत समिति ओसियां की ग्राम पंचायत नेवरा रोड, पंचायत समिति तिंवरी की ग्राम पंचायत पांचला खुर्द,पंचायत समिति बावड़ी की ग्राम पंचायत लवेरा कलां,पंचायत समिति भोपालगढ़ की ग्राम पंचायत बुडकिया तथा पंचायत समिति पीपाड़ शहर की ग्राम पंचायत जसपाली जवासिया में शिविर आयोजित होंगे।