एलएलएम व एलएलबी प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी
आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 23 जुलाई
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एलएलएम व एलएलबी प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी।जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के सत्र 2026-2027 के लिए विधि संकाय की एलएलएम द्विवर्षीय एवं एलएलबी त्रिवर्षीय प्रवेश परीक्षा 19 जुलाई 2026 को आयोजित हुई थी। जिसकी उत्तर कुंजी मंगलवार को जारी कर दी गई है।
उत्तर कुंजी जारी
विश्वविद्यालय ने मंगलवार दोनों पाठ्यक्रमों की उत्तर कुंजी (Answer Key) जारी कर दी है।
आंकड़े
–एलएलएम: 289 अभ्यर्थी उपस्थित। को-ऑर्डिनेटर-प्रो.सुनील आसोपा
एलएलबी : 1354 अभ्यर्थी उपस्थित। को-ऑर्डिनेटर-डॉ.विनोद कुमार बागोरिया
महत्वपूर्ण: अभ्यर्थी उत्तर कुंजी पर अपनी आपत्ति 23 जुलाई 2026 तक ई-मेल द्वारा दर्ज करवा सकते हैं। उत्तर कुंजी विश्वविद्यालय की वेबसाइट jnvuiums.in पर उपलब्ध है।
