शनिधाम में स्वामी विवेकानंद जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

जोधपुर,शनिधाम ट्रस्ट शास्त्री नगर में बुधवार को स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर कोरोना गाइड लाइंस एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रातः कार्यकर्ताओं ने विवेकानंद स्मारक पर श्रमदान किया, तत्पश्चात सभी ने विवेकानंद स्मारक पर पुष्पांजलि, दीपांजलि अर्पित की। महंत हेमंत बोहरा के सानिध्य में वैदिक प्रार्थना रीति रिवाज से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, इस अवसर पर महंत बोहरा ने शिकागो विश्व धर्म संसद के स्वामी विवेकानन्द के भाषण को दोहराया व कहा कि हर युवा को स्वामी विवेकानंद को अपने जीवन का आदर्श मान कर उठो जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक रुको मत को अंगीकार करना चाहिए। अशोक चौधरी ने कहा कि 12 जनवरी कैरियर दिवस के रूप में भी मनाते हैं।

स्वामी विवेकानंद के जीवन से विषय एवं कठिन परिस्थितियों में अपने लक्ष्य पर अडिग रहने, एकाग्र भाव से उसे प्राप्त करने की प्रेरणा मिलती है। आज विश्व के सभी युवाओं के लिए स्वामी विवेकानंद ना केवल पूजनीय है बल्कि उनके जीवन दर्शन को युवा अपने जीवन में क्रियान्वित कर अपना योगदान इस सभ्यता को दे रहे हैं। अजीतनाथ जैन मंदिर के पुजारी अशोक शर्मा ने स्वामी विवेकानंद द्वारा स्थापित किए गए रामकृष्ण मिशन की जानकारी दी। कार्यक्रम में गणपत सोलंकी, नारायण राम, बाबूलाल, नंद किशोर सहित अन्य कार्यकर्ताओं की भागीदारी उत्साहवर्धक रही।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews