जनवरी में होने वाली थी शादी,छात्रा ने फंदा लगाकर खुदकुशी की
जोधपुर,शहर के अंदरूनी क्षेत्र जालोरियों की बास में रहने वाली एक युवती ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। उसकी जनवरी में शादी होने वाली थी। वह कॉलेज में पढ़ाई भी करती थी। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। पिता ने मर्ग की रिपोर्ट दी है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मोबाइल की जांच कर आत्महत्या का कारण पता लगाया जाएगा।
ये भी पढ़ें-शेरगढ़ गैस पीड़ितों को प्रधानमंत्री सहायता कोष से मदद के प्रयास किए जाएंगे-शेखावत
नागौरी गेट थानाधिकारी शेषकरण बारहठ ने बताया कि जालोरियों का बास की रहने वाली 22 साल की विधि पुत्री भंवरलाल की जनवरी में शादी होने वाली थी। वह द्वितीय वर्ष की पढ़ाई भी कर रही थी। उसने अपने घर के एक कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर पंखे के हुक में झूल गई। परिजन को पता लगने पर उसे तत्काल फंदे से उतार कर एमजीएच लाया गया। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। उसने आत्महत्या किस कारण से की है इसका खुलासा नहीं हुआ है। थानाधिकारी बारहठ ने बताया कि उसकी जनवरी में शादी भी होने वाली थी। कमरे में कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पिता भंवरलाल ने मर्ग की रिपोर्ट दी है। शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

