Doordrishti News Logo

जेठानी ने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर देवरानी के आंखों व गुप्तांगों में भरी मिर्च

  • हाथ बांध कर पॉलिथीन को जलाकर झुलसाया
  • फफोले पड़े
  • आपसी विवाद आया सामने

जोधपुर,जेठानी ने अपने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर देवरानी के आंखों व गुप्तांगों में भरी मिर्च। निकटवर्ती बोरानाडा स्थित नवकार धाम नारनाडी में एक महिला ने अपने पुत्र के साथ मिलकर देवरानी पर बुरी तरह अत्याचार किया। जेठानी और उसके नाबालिग पुत्र ने योजनाबद्ध तरीके से मिलकर घर में घुसकर देवरानी को पकड़ कर हाथ बांध दिए। फिर लाल हरी मिर्च का पाउउर आंखों और गुप्तांगों में भर दिया। इतना ही नहीं फिर पॉलिथीन को जलाकर उसके शरीर पर पिघलाकर डालते रहे। जिससे देवरानी के शरीर पर फफोले पड़ गए। घटना रविवार की देर शाम को हुई। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। पीडि़त देवरानी को रिश्तेदार अस्पताल लेकर गया जहां उसका उपचार करवाया गया। पुलिस ने संगीन धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जेठानी को गिरफ्तार कर लिया और उसके नबालिग बेटे को भी संरक्षण में ले लिया।

थानाधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया कि नवकार धाम नारनाडी में रहने वाली अपने घरों से कुछ दूरी पर रहने वाली जेठानी और देवरानी के परिवार बीच में आपसी विवाद चला आ रहा है। दोनों के घर दो सौ मीटर की दूरी पर होंगे। रविवार की शाम को जेठानी अपने पुत्र को साथ लेकर देवरानी के घर पहुंची। देवरानी का पति गोवा में काम करता है। ऐसे में घर में उसके दो छोटे बच्चे ही थे और वे बाहर थे। शाम के समय जेठानी और उसका नाबालिग पुत्र आए। फिर दोनों ने पहले देवरानी के साथ मारपीट की और पकड़ कर हाथ बांध दिए। इसके बाद दोनों ने मिलकर उसके आंखों और गुप्तांगों में लाल मिर्च का पाउडर डाल दिया। इतना ही नहीं इन लोगों ने बाद मेें अपने साथ लाए माचिस की तिली से पॉलिथीन को जलाकर उसे देवरानी पर डालना शुरू कर दिया जिससे उसके शरीर पर फफोले हो गए।

यह भी पढ़ें – भारी बारिश के कारण कई ट्रेन रद्द, कुछ आंशिक रद्द

थानाधिकारी ढाका ने बताया कि किसी रिश्तेदार द्वारा देवरानी को अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में पुलिस को सूचना मिलने पर वहां पहुंची। मौका मुआयना किए जाने के साथ पीडि़ता के बयान लिए गए। देर रात तक प्रकरण दर्ज किया गया। मामले की जांच कर रहे एसीपी बोरानाडा नरेंद्र सिंह देवड़ा ने बताया कि आरोपी जेठानी को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके नाबालिग बेटे को संरक्षण में लिया गया है। महिला से पूछताछ चल रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर में 3 दिवसीय BCME कार्यशाला शुरू

July 8, 2026

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026