Doordrishti News Logo

एनयूजे हरिद्वार जिला कार्यकारिणी के चुनाव सम्पन्न

–सुदेश आर्या जिलाध्यक्ष और मुकेश कुमार सूर्या महासचिव निर्वाचित

हरिद्वार,एनयूजे हरिद्वार जिला कार्यकारिणी के चुनाव सम्पन्न।
नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे उत्तराखण्ड) की हरिद्वार जिला कार्यकारिणी के चुनाव में वरिष्ठ महिला पत्रकार सुदेश आर्या जिलाध्यक्ष और मुकेश कुमार सूर्या निर्विरोध महासचिव निर्वाचित हुए हैं। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चन्द्र भट्ट के निर्देशन और चुनाव अधिकारी चौ.महेश सिंह की अध्यक्षता में शहर के एक रेस्टोरेंट में आयोजित महासभा की बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया पूरी हुई।

यह भी पढ़िए- कांग्रेस का मकसद लोकतंत्र और संविधान को बचाना है-उचियारड़ा

जिलाध्यक्ष पद के लिए सुनील शर्मा द्वारा अपनी दावेदारी छोड़ने पर सुदेश आर्या का निर्विरोध निर्वाचन हुआ, जबकि महासचिव पद पर एक ही नामांकन होने से मुकेश कुमार सूर्या को भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। अन्य पदाधिकारियों में गणेश भट्ट एवं रेखा नेगी उपाध्यक्ष, सूर्या सिंह राणा तथा नवीन कश्यप सचिव, धीरेन्द्र रावत एवं संजय अग्रवाल संगठनमंत्री,प्रभाष भटनागर तथा नवीन पांडे प्रचार मंत्री एवं विनोद चौहान को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें- लोकसभा में भाजपा 400 पार के लक्ष्य को हासिल करेगी-भजनलाल

चौ.महेश सिंह ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। इसके अतिरिक्त दस कार्यकारिणी सदय भी बनाये गये हैं। इससे पूर्व निवर्तमान अध्यक्ष प्रमोद कुमार पाल ने उनके कार्यकाल में हुए विभिन्न कार्यक्रमों का विवरण प्रस्तुत करते हुए सहयोग लिए सभी को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुदेश आर्या ने यूनियन के वार्षिक कलेंडर के अनुसार संगठनात्मक कार्य करने और पत्रकारों हित के लिए हमेशा तत्पर रहने का आश्वासन दिया। महासचिव मुकेश कुमार सूर्या ने कहा कि वे संगठन हित में सभी को साथ लेकर कार्य करेंगे।

पढ़िए कौन-कौन भाजपा में शामिल हुए- भाजपा में शामिल हुए कई कांग्रेसी नेता

इस अवसर पर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चन्द्र भट्ट ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि निर्वाचित सदस्यों के लिए जरूरी है कि संगठन को समय देने,संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने तथा पत्रकार हित में कार्य करने के लिए उन्हें हर समय तैयार रहना चाहिए।उन्होंने कहा कि अनुशासित तथा व्यक्तिगत हित, लोभ-लालच से दूर रहने वाले स्वच्छ छवि के लोग समाजहित में कार्य करेंगे तो संगठन के साथ हम भी आगे बढ़ेंगे.

यह भी पढ़ें- प्रथम चरण के लिए 20 मार्च को जारी होगी अधिसूचना

इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में सुदेश आर्या,गणेश भट्ट,रेखा नेगी,मुकेश कुमार सूर्या,सूर्या सिंह राणा,नवीन कश्यप, विनोद चौहान,संजय अग्रवाल,धीरेन्द्र रावत, प्रभाष भटनागर,नवीन चन्द्र पाण्डेय, अकरम फारूकी सहित प्रदेश सचिव हरपाल सिंह, कोषाध्यक्ष शशि शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य धनसिंह बिष्ट, सुनील शर्मा,निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार,विक्रम सिंह सिद्धू, अश्वनी धीमान,विनोद सिंह चौहान, अकरम फारूक,हिमांशु भट्ट,बाल कृष्ण शर्मा आदि अनेक लोग उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026