जोधपुर, केंद्रीय कारागृह में बंद एक वृद्ध महिला कैदी की बुधवार को तबीयत खराब होने पर उपचार के बीच मौत हो गई। रातानाडा थाना पुलिस ने महिला कैदी के शव को एमजीएच की मोर्चरी में रखवाकर मृतका के परिजनों को सूचना दी है। उनके यहां जोधपुर पहुंचने के बाद ही गुरुवार मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
रातानाडा पुलिस ने बताया कि 60 वर्षीय महिला कैदी पूनी पत्नी सिंगाराम गरासिया लंबे समय से केंद्रीय कारागृह में बंद थी। गत 14 मार्च को महिला कैदी पूनी को तबीयत बिगड़ऩे पर टीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से 16 मार्च को उसे छूट्टी देने पर पुन: केंद्रीय कारागृह में ले जाया गया था। जहां बुधवार को महिला कैदी पूनी की एक बार फिर तबीयत खराब हो गई। उसे अचेत हालत में टीबी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को एमजीएच की मोर्चरी में रखवाया गया है।
Related posts:

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

