Doordrishti News Logo

राष्ट्रपति ने दिए 94 कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार

राजस्थान के 4 प्रख्यात कलाकार भी संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित

जयपुर,राष्ट्रपति ने दिए 94 कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार।
नई दिल्ली के विज्ञान भवन में बुधवार को आयोजित भव्य सम्मान समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगीत,नृत्य,नाटक और लोक कलाओं में उत्कृष्टता हासिल करने वाले कलाकारों को वर्ष 2022-23 के संगीत नाटक अकादमी अवार्ड्स से सम्मानित किया।राष्ट्रपति ने संगीत, नृत्य,नाटक,लोक व जनजातीय कलाएं,कठपुतली और संबद्ध रंगमंच कला के क्षेत्र में 94 प्रतिष्ठित कलाकारों (दो संयुक्त पुरस्कार) को साल 2022 और 2023 के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्रदान किए।

यह भी पढ़ें – पीड़ित से 11 लाख लेकर किया फ्रॉड

राजस्थान से वर्ष 2022 के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रख्यात कलाकारों में हिंदुस्तानी इंस्ट्रूमेंटल ‘सरोद’ वादन में बेहतरीन उपलब्धि हासिल करने वाले कलाकार वसंत काबरा,अलाइड थिएटर आर्टस(लाइटिंग)में दौलतराम वेध और परंपरागत लोक संगीत ‘भपंग वादन’ के लिए गफूरुद्दीन मेवाती जोगी को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राजस्थान के मोईनुद्दीन खान को सारंगी वादन में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए वर्ष 2023 का संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के हाथों दिया गया।

यह भी पढ़ें – शिवम ग्रीनवैली के मालिक पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति ने इस समारोह में साल 2022 और 2023 के लिए अकादमी पुरस्कारों के अलावा 7 प्रतिष्ठित कलाकारों (एक संयुक्त फेलोशिप)को संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप(अकादमी रत्न) भी प्रदान किए। संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप(अकादमी रत्न) प्रदर्शन कला के क्षेत्र में प्रतिष्ठित कलाकार को उसके प्रदर्शन कला में असाधारण योगदान के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। अकादमी की फेलोशिप सबसे प्रतिष्ठित और दुर्लभ सम्मान है,जिसे अधिकतम 40 व्यक्तियों को ही दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें – पूर्व सीएम गहलोत की बहन विमला देवी पंचतत्व में विलीन

अकादमी पुरस्कार साल 1952 से प्रदान किए जा रहे हैं। ये सम्मान न केवल उत्कृष्टता और उपलब्धि के उच्चतम मानक के प्रतीक हैं,बल्कि निरंतर व्यक्तिगत कार्य और योगदान को भी मान्यता देते हैं। अकादमी फेलोशिप के तहत 3,00,000/-रुपए (तीन लाख रुपये) की नकद धनराशि प्रदान की जाती है।अकादमी पुरस्कार के तहत ताम्रपत्र और अंगवस्त्रम के अलावा 1,00,000/-रुपये(एक लाख रुपये) की नकद धनराशि दी जाती है।

यह भी पढ़ें – अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन आज

पुरस्कार समारोह में केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन और उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री जी किशन रेड्डी,विधि व न्याय (स्वतंत्र प्रभार),संसदीय कार्य और संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल,संस्कृति मंत्रालय में सचिव गोविंद मोहन,संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष डॉ.संध्या पुरेचा उपस्थित थीं।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सात दिवसीय महिला आत्मरक्षा कार्यक्रम संपन्न

April 10, 2026

महिलाएं चढ़ी पानी के टैंक पर समझाइश के बाद उतरीं

April 10, 2026

सिटीबस चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में दो बच्चियां सहित तीन चोटिल

April 10, 2026

साल भर पहले गहने बनाने का ऑर्डर दिया दो लाख रुपए हड़प लिए,केस दर्ज

April 10, 2026

बाइक सवार युवक को नाके पर पकड़ा,पास में मिली 20 ग्राम एमडी ड्रग

April 10, 2026

सूने घर से 70 हजार की नगदी और आभूषण चोरी

April 10, 2026

जिला एवं सेशन न्यायालय पत्रावली विभाग में घुसा अंजान शख्स पत्रावली के दो पन्ने चुरा ले गया

April 10, 2026

बीमाधारी को अपराधी कहने पर ₹12 हजार के दावे पर ढाई गुणा हर्जाना

April 10, 2026

हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग

April 10, 2026