माचिया जैविक उद्यान में 72वें वन्यजीव सप्ताह का आगाज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),माचिया जैविक उद्यान में 72वें वन्यजीव सप्ताह का आगाज। उप वन संरक्षक, वन्यजीव जोधपुर के तत्वावधान में माचिया जैविक उद्यान में 72वें वन्यजीव प्राणी सप्ताह का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। यह सप्ताह 2 से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। इस वर्ष की थीम ‘Connecting Habitats,Thriving Wildlife’ रखी गई है।
जिले के 215 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र
शुभारंभ पर वन्यजीव जागरूकता रैली निकाली गई,जिसमें विद्यार्थियों ने संरक्षण का संदेश दिया।सप्ताह के दौरान 3 अक्टूबर को प्रश्नोत्तरी,4-5 को निबंध,6 को वाद-विवाद और 7 अक्टूबर को चित्रकला प्रतियोगिता होगी।
समापन 8 अक्टूबर को होगा, जिसमें विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
