Doordrishti News Logo

नेट बैंकिंग से 2.90 लाख की ऑनलाइन ठगी

साइबर ठगों ने खाते से ट्रांसफर किए रुपए

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नेट बैंकिंग से 2.90 लाख की ऑनलाइन ठगी।मथानिया थाना क्षेत्र में अज्ञात साइबर ठगों ने नेट बैंकिंग के जरिए एक युवक के बैंक खाते से 2 लाख 90 हजार 400 रुपए ऑनलाइन निकाल लिए। खाते से बड़ी रकम निकलने का पता चलने पर पीडि़त ने थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी।

थाने में दी रिपोर्ट में तिंवरी इलाके में रहने वाले मोहम्मद रमजान ने बताया कि 30 सितंबर को उसके बैंक खाते से ऑनलाइन तरीके से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए 2,90,400 रुपए निकाल लिए गए। पीडि़त के मुताबिक उसने इस तरह के किसी लेन-देन की अनुमति नहीं दी थी। खाते से रकम निकलने की जानकारी मिलने के बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस से की।

बाजरे के खेत में चल रही अवैध कपड़ा रंगाई फैक्ट्री में पुलिस की रेड

पीडि़त ने अज्ञात साइबर ठगों पर नेट बैंकिंग के माध्यम से उसके बैंक खाते में सेंध लगाकर रकम निकालने का आरोप लगाया है।
प्रारंभिक तौर पर मामला ऑनलाइन बैंकिंग से जुड़ा होने के कारण पुलिस साइबर ठगी के तरीके और रकम किन खातों में ट्रांसफर हुई, इसकी जानकारी जुटा रही है।

पीडि़त की रिपोर्ट पर मथानिया थाने में आईटी एक्ट में जीरो नंबर एफ आईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब बैंक खाते से हुए ट्रांजेक्शन,संबंधित खातों और ऑनलाइन लेन-देन से जुड़े तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है।

Related posts: