सिंधी फिल्म ‘छोरियूं अगियां छोरा पुठियां’ का प्रीमियर शो 27-28 को

  • राजस्थान सिंधी अकादमी और सिंधी वेलफेयर एंड मेडिकल सोसाइटी का संयुक्त आयोजन
  • न्यू कोहिनूर सिनेमा में होगा आयोजन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सिंधु महल के द्वारा सिंधी फिल्म “छोरियूं अगियां छोरा पुठियां” का विशेष प्रीमियर शो आयोजित किया जा रहा है।

राजस्थान सिंधी अकादमी जयपुर एवं सिंधी वेलफेयर एंड मेडिकल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में चौपासनी रोड स्थित न्यू कोहिनूर सिनेमा हॉल में 27 और 28 को प्रातः 9 बजे वाले शो में यह फिल्म निशुल्क दिखाई जाएगी।

चार दिवसीय विशाल संत का समागम का आगाज

अध्यक्ष कन्हैया लाल टेवानी और उपाध्यक्ष दिनेश भंबानी ने बताया कि इस फिल्म को चलाने का उद्देश्य आज के नौजवान युवक-युवतियों में सिंधियत के प्रति उत्साह दिखाना और समाज में सिंधी भाषा, बोली एवं संस्कारों को बढ़ावा देना है।

राजकुमार परमानी ने बताया कि यह एक पारिवारिक फिल्म है जो दर्शकों को मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा भी प्रदान करती है। इसमें कॉमेडी, सभ्यता और संस्कारों का मिश्रण है।