चार दिवसीय विशाल संत का समागम का आगाज

महंत सुरजाराम की 24वीं पुण्यतिथि श्रद्धा से मनाई

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),चार दिवसीय विशाल संत का समागम का आगाज। महन्त ज्योतिषाचार्य सुरजाराम की 24वीं पुण्यतिथि श्रद्वापूर्वक कबीर आश्रम के गादिपति डॉ रूपचन्द दास के सानिध्य में 26 जून को कबीर आश्रम माधोबाग में मनाई गई।

आश्रम के प्रवक्ता इंजि लक्ष्मीचन्द धारीवाल ने बताया कि महन्त सुरजा राम की पुण्यतिथि 26 जून को प्रातः 7 बजे म उनकी समाधी स्थल पर पूजा अर्चना कर सतनाम की पताका लगाई गई। इसके प्रश्चात आश्रम के सदस्यों द्वारा विभिन्न स्थानो पर सेवाकार्य किए गए।

प्रधानमंत्री 4 जुलाई को करेंगे नए एयरपोर्ट टर्मिनल का लोकार्पण

इसके बाद कबीर आश्रम माधोबाग में प्रातः 10 से दोपहर 12 बजे तक बीजक पाठ किया गया तत्पश्चात दोपहर 2 बजे से सन्त समागम का आयोजन किया एवं भोजन भण्डारा एवं सायं संध्या महाआरती के बाद कार्यक्रम समाप्त किया जायेगा।

पुण्यतिथि की संध्या पर विभिन्न सेवाकार्य किए गए जिसमें सिवांची गेट स्थित गौ शाला पर जाकर गायों को हरा चारा खिलाया गया और फल वितरित किए गए। चार दिवसीय विशाल संत का समागम के उपलक्ष पर शनिवार को आश्रम परिसर पर विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जायेगा।

Related posts: