Doordrishti News Logo

BSNL की ₹259 ग्रामीण फाइबर योजना शुरू

  • गांव-गांव पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट
  • भारतमेट के तहत FTTH कनेक्शन,700 GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और OTT सब्सक्रिप्शन फ्री

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज), ग्रामीण भारत को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने बड़ा कदम उठाया है। संशोधित भारतनेट कार्यक्रम के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के परिवारों के लिए मात्र ₹259 प्रतिमाह की ग्रामीण फाइबर एंट्री योजना प्रारंभ की गई है।

योजना का उद्देश्य
इस योजना का उद्देश्य फाइबर-टू-द-होम (FTTH) के माध्यम से उच्च गति वाली ब्रॉडबैंड इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराना है। इससे हर घर में अपना वाई-फाई (Wi-Fi) कनेक्शन स्थापित हो सकेगा और नागरिक शिक्षा,स्वास्थ्य,डिजिटल भुगतान,ई-गवर्नेंस एवं अन्य ऑनलाइन सेवाओं का सहज लाभ उठा सकेंगे।

सिंधी फिल्म ‘छोरियूं अगियां छोरा पुठियां’ का प्रीमियर शो 27-28 को

आसान आवेदन प्रक्रिया
योजना के अंतर्गत कनेक्शन की प्रक्रिया बेहद सरल है। इच्छुक उपभोक्ता ruralftth.bsnl.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और कनेक्शन अनुरोध की स्थिति भी देख सकते हैं।अधिक जानकारी के लिए टोल-फ्री नंबर 1800 4444 पर संपर्क करें या इसी नंबर पर WhatsApp के माध्यम से “Hi”भेजकर जानकारी प्राप्त करें।

₹259 ग्रामीण फाइबर योजना की प्रमुख विशेषताएँ
-मात्र ₹259 प्रतिमाह की किफायती योजना
-प्रति माह 700 जीबी तक 25 Mbps की हाई-स्पीड FTTH ब्रॉडबैंड सेवा
-पूरे भारत में असीमित (Unlimited) वॉयस कॉलिंग
-निःशुल्क इंस्टॉलेशन एवं ONT/मॉडेम की सुविधा
-BSNL वेव्स (Waves) OTT का निःशुल्क सब्सक्रिप्शन

प्रधान महाप्रबंधक ने कहा
बीएसएनएल,जोधपुर प्रचाल क्षेत्र के प्रधान महाप्रबंधक एन.राम ने कहा,बीएसएनएल का उद्देश्य ग्रामीण भारत के प्रत्येक परिवार तक विश्वसनीय,किफायती एवं उच्च गति वाली फाइबर ब्रॉडबैंड सेवा पहुंचाना है।

₹259 ग्रामीण फाइबर योजना
डिजिटल समावेशन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। यह योजना ग्रामीण नागरिकों,विद्यार्थियों, किसानों,उद्यमियों तथा छोटे व्यवसायों को डिजिटल सेवाओं से जोड़ते हुए आत्मनिर्भर एवं डिजिटल भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। हम अधिक से अधिक ग्रामीण परिवारों से इस योजना का लाभ उठाने का आग्रह करते हैं।

Related posts: