Doordrishti News Logo

पुलिस का ऑनलाइन फ्रॉड रोकने को मीसो से एमओयू

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ट्रेनिंग के जरिए बढ़ाएंगे जन जागरूकता

जयपुर,पुलिस का ऑनलाइन फ्रॉड रोकने को मीसो से एमओयू।राजस्थान पुलिस प्रदेश में ऑनलाइन फ्रॉड के बारे में लोगों में जागरूकता के जरिए इसके प्रकरणों पर लगाम कसने के लिए ई-कॉमर्स कम्पनी मीसो के साथ मिलकर कार्य करेगी। इस संबंध में बुधवार को जयपुर में पुलिस मुख्यालय में महानिदेशक साइबर क्राइम,एससीआरबी एवं तकनीकी सेवाएं डॉ.रवि प्रकाश मेहरड़ा एवं महानिरीक्षक एससीआरबी शरत कविराज की मौजूदगी में करार (एमओयू) किया गया है। राजस्थान पुलिस की ओर से पुलिस अधीक्षक, एससीआरबी मनीष कुमार चौधरी और मीसो की ओर से जनरल काउंसिल लोपमुद्रा राव ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

यह भी पढ़ें – पीआरओ के 6 व कृषि अधिकारी के 25 पदों पर भर्ती

इसके तहत ऑनलाइन ट्रांजेक्शंस की सुरक्षा से सम्बंधित सभी आवश्यक मुद्दों पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स एवं स्टेक होल्डर्स की ट्रेनिंग के जरिए जन जागरूकता की दिशा में कार्य किया जाएगा। इससे लोगों में सर्तकता और सजगता के साथ सुरक्षित डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए माहौल तैयार किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि ‘मीसो’ पूर्व में कर्नाटक पुलिस के साथ भी इस क्षेत्र में कार्य कर चुकी है। अब यह राजस्थान पुलिस के साथ मिलकर कार्य करेंगी। जहां इस ई-कॉमर्स कंपनी के बड़ी संख्या में कस्टमर्स भी है।

यह भी पढ़ें – ट्रक चालक की लापरवाही ने ली बाइक सवार की जान

महानिदेशक साइबर क्राइम,एससी आरबी एवं तकनीकी सेवाएं डॉ.रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ऑन लाइन लेनदेन की दुनियां में लोगों को भ्रमित करके धोखाधड़ी के कई नए तरीके प्रकाश में आ रहे हैं। ऐसे में इस अनुबंध के तहत लोगों में जागरूकता के जरिए सुरक्षित डिजिटल लेनेदेन का वातावरण बनाने के लिए राजस्थान पुलिस के विषेषज्ञ और ई-कॉमर्स कम्पनी मीसो के एक्सपर्ट्स साझेदारी में कार्य करेंगे। इसके तहत राजस्थान पुलिस के फेसबुक पेज, एक्स हैंडिल और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संयुक्त कैंपेन चलाकर डिजिटल लिटरेसी और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। दोनो पक्ष मिलकर इस क्षेत्र में इनोवेशन,नए ट्रेंड्स और चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए कार्य करेंगे।इस मौके पर मीसो की जनरल काउंसिल लोपमुद्रा राव ने कहा कि राजस्थान पुलिस के साथ ऑनलाइन फ्रॉड को रोकने के लिए पार्टनरशिप उनकी कंपनी के लिए गर्व का विषय है। हम सुरक्षित ऑनलाइन शॉपिंग और लोगों के लिए सुरक्षित डिजिटल फ्यूचर के लिए कार्य करेंगे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सात दिवसीय महिला आत्मरक्षा कार्यक्रम संपन्न

April 10, 2026

महिलाएं चढ़ी पानी के टैंक पर समझाइश के बाद उतरीं

April 10, 2026

सिटीबस चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में दो बच्चियां सहित तीन चोटिल

April 10, 2026

साल भर पहले गहने बनाने का ऑर्डर दिया दो लाख रुपए हड़प लिए,केस दर्ज

April 10, 2026

बाइक सवार युवक को नाके पर पकड़ा,पास में मिली 20 ग्राम एमडी ड्रग

April 10, 2026

सूने घर से 70 हजार की नगदी और आभूषण चोरी

April 10, 2026

जिला एवं सेशन न्यायालय पत्रावली विभाग में घुसा अंजान शख्स पत्रावली के दो पन्ने चुरा ले गया

April 10, 2026

बीमाधारी को अपराधी कहने पर ₹12 हजार के दावे पर ढाई गुणा हर्जाना

April 10, 2026

हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग

April 10, 2026