Bhaktibeats में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां
- भक्ति का नया अंदाज
- भजन जैमिंग बना सुपरहिट
- अरोड़ा खत्री नागौरी समाज के युवाओं ने दिखाया संस्कार और टैलेंट का संगम
- 10वीं-12वीं के टॉपर्स का सम्मान -भजनों की धुन पर थिरके युवा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),Bhaktibeats में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां। भक्ति और मॉडर्न अंदाज जब मिले तो बनता है “Bhaktibeats”। अरोड़ा खत्री नागौरी समाज समिति ने रविवार को आर्य समाज,शिव रोड में ऐसा ही अनोखा भजन जैमिंग कार्यक्रम किया,जहां युवा ऊर्जा और आस्था एक साथ झूमी।
काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव
हाइलाइट्स
भक्ति का म्यूजिकल तड़का:- कलाकार रिपुदमन जोशी और अमन अरोड़ा के भजनों पर युवाओं ने जमकर साथ दिया। साबित हुआ कि नई पीढ़ी भी अपनी जड़ों से जुड़ी है,बस अंदाज नया है।
टैलेंट को सम्मान
10वीं-12वीं के टॉपर बच्चों को परमानंद अरोड़ा,धर्मदास सद्दा, विष्णु कुमार अरोड़ा,संदीप अरोड़ा, विकास अरोड़ा और विजय राज आडवाणी ने पुरस्कार देकर हौसला बढ़ाया।
टीमवर्क का कमाल
शिक्षा समिति के धर्मेंद्र मोरवाणी, मंजुला मणिहार,देवाशीष लखाणी, दिपांशु जाणेचा,शुभम चौकड़ायत और जिगर सोडा की मेहनत रंग लाई। जतिन अरोड़ा-विनय अरोड़ा की Versatile Events ने सेटअप से चार चांद लगा दिए।
समाज के भामाशाहों के आर्थिक सहयोग से कार्यक्रम और भव्य बना। मातृशक्ति और वरिष्ठजनों की बड़ी मौजूदगी ने आयोजन को परिवार जैसा बना दिया।इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन एकता, संस्कार और पॉजिटिविटी बढ़ाते हैं। युवाओं को सही दिशा मिलती है।अंत में सभी कलाकारों,प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार जता कर सम्पन्न हुआ।
