Doordrishti News Logo

सेमीफाइनल मैचों में प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम

-राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय का पांच दिवसीय अन्तर ब्रांच खेलकूद प्रतियोगिता

जोधपुर,राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में पांच दिवसीय अन्तर ब्रांच खेलकूद प्रतियोगिता आयोजन किया जा रहा है जिसमें सोमवार को चौथे दिन समस्त खेलों के सेमीफाइनल खेले गए। इस खेल प्रतियोगिता में सभी विभागों के छात्रों ने बड़े उल्लास एवं उत्साह के साथ भाग लिया।

यह भी पढ़ें- पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा के जन्मदिन पर सालासर जाएंगे भाजपाई

सेमीफाइनल मैचों के परिणाम :-
कबड्डी में मण्डोर एवं मेकेनिकल के बीच मैच में मण्डोर विजयी रही तथा इलेक्ट्रोनिक्स एवं सिविल के बीच मैच में इलेक्ट्रॉनिक्स टीम विजेता रही। वॉलीबॉल में कम्प्यूटर साइंस एवं पेट्रोलियम के बीच मैच में पेट्रोलियम टीम विजेता रही तथा सिविल एवं इलेक्ट्रोनिक्स के बीच में इलेक्ट्रोनिक्स की टीम विजेता रही।

यह भी पढ़ें-अंडर 14 राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए 28 से ट्रायल

क्रिकेट में मण्डोर एवं कम्प्यूटर साइंस के बीच मैच में मण्डोर टीम विजेता रही तथा सिविल एवं मेकेनिकल के बीच सेमीफाइनल मैच समाचार आने तक खेला जा रहा था। रस्साकशी में इलेक्ट्रोनिक्स एवं सिविल के बीच मैच में सिविल टीम विजेता रही तथा मैकेनिकल एवं पेट्रोलियम के बीच मैच में मेकेनिकल की टीम विजेता रही। अन्य खेलों में बैडमिंटन,टेबल टेनिस, चैस तथा कैरम प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया जिसके फाइनल्स मंगलवार को होंगे।

इसे भी पढ़िए- देशनोक व नोखा स्टेशनों का पुनर्विकास जन भावना के अनुरूप हो-मेघवाल

प्रधानाचार्य श्रीमान अंशु सहगल ने सेमीफाइनल में भाग लेने वाले प्रतिभागियों तथा खेल प्रभारियों का उत्साहवर्धन किया एवं मंगलवार को खेले जाने वाले फाइनल मैचों हेतु शुभकामनाएं दी।

एप यहां से इंस्टॉल कीजिए-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026