अंडर 14 राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए 28 से ट्रायल
जोधपुर,प्रदेश में राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से जोधपुर में प्रत्येक स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए जोधपुर टीम का चयन किया जाएगा और इसके लिए 28 फरवरी को बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में ओपन ट्रायल होगी।
जिला क्रिकेट संघ की तदर्थ समिति के संयोजक शैतान सिंह सांखला ने बताया कि अंडर 14 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारियां चल रही हैं। हर शहर और गांव कस्बों से क्रिकेट प्रतिभाओं को तराश कर उनको आगे बढ़ाने के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाती हैं। उन्होंने बताया कि इस ट्रायल में 11 साल से 14 साल तक की उम्र के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। ट्रायल 28 फरवरी को सुबह 9 बजे बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में शुरू होगी।
ये भी पढ़ें- बीजेपी के पास अब कोई मुद्दा बचा नहीं इसलिए सरकार पर आरोप लगा रही
खिलाडिय़ों के लिए नियम
सभी खिलाडिय़ों को व्हाइट ड्रेस में ही आना होगा। इसमें वे खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे जिनका जन्म 1 सितंबर 2008 से 1 सितंबर 2011 के बीच हुआ है। कंप्यूटराइज बर्थ सर्टिफिकेट, बोनाफाइड सर्टिफिकेट लाना होगा। इसके अलावा पिछले 3 साल की स्कूल मार्कशीट,खिलाड़ी व माता-पिता का आधार कार्ड लाना होगा।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

