Doordrishti News Logo

अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट 2026 का आयोजन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट 2026 का आयोजन। अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी के निर्देशन में अणुव्रत समिति जोधपुर द्वारा अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट 2026 का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस प्रतियोगिता में 13 विभिन्न विद्यालयों के लगभग 80 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी राजेश पुरोहित ने की तथा अतिथियों का स्वागत राज्य प्रभारी डॉक्टर सुधा भंसाली ने किया।

प्रतियोगिता में सीनियर और जूनियर दोनों वर्गों के विद्यार्थियों ने पांचों विधाओं में बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में जूनियर ग्रुप समूह गीत में महावीर पब्लिक स्कूल ने तथा जूनियर सोलो गीत में समीक्षा भंडारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

दो सितंबर से शुरू होगी अंतर-विभागीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता

सीनियर ग्रुप समूह गीत में अंबुजा पब्लिक स्कूल ब्यावर ने तथा सीनियर सोलो गीत में एमजीजी एच 11 सेक्टर स्कूल जोधपुर की छात्रा कृति रंगवानी ने प्रथम स्थान हासिल किया। चित्रकला प्रतियोगिता के जूनियर ग्रुप में राबडिय़ावास जिला ब्यावर की कुसुम ने तथा सीनियर ग्रुप में एमजीजीएच 11 सेक्टर जोधपुर की छात्रा मनिष्का परिहार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

भाषण प्रतियोगिता के सीनियर ग्रुप में एपीएस ब्यावर की छात्रा रिद्धि राठौर ने तथा जूनियर ग्रुप में एपीएस ब्यावर की भूमिका गोदारा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कविता प्रतियोगिता के जूनियर ग्रुप में एपीएस ब्यावर की आराध्या ने तथा सीनियर ग्रुप में लाला लाजपत राय स्कूल जोधपुर के यशपाल ने प्रथम स्थान हासिल किया।

निबंध प्रतियोगिता के जूनियर ग्रुप में बाल मंदिर पब्लिक स्कूल शास्त्री नगर जोधपुर की छात्रा जिज्ञासा पवार ने तथा सीनियर ग्रुप में महावीर पब्लिक स्कूल की छात्रा ध्रुविका डूडी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका अर्पिता सोनी,खुशबू सोनी, किशन पवार और पंडित जसराज ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन अंबुजा पब्लिक स्कूल ब्यावर के शिक्षक दिनेश उपाध्याय ने किया।

अणुव्रत समिति क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट की सह संयोजिका विमला गट्टानी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी शिक्षकों,अतिथियों, निर्णायक मंडल और प्रतिभागी विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर अणुव्रत समिति के संगठन मंत्री भूपेश,पूर्व मंत्री महावीर चोपड़ा,कोषाध्यक्ष रूपचंद भंसाली,सविता, सदस्य पंकज तथा पूर्व अध्यक्ष सोहन राज ने उपस्थित रहकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।