रक्षाबंधन आज चार साल बाद बना विशेष संयोग
भारत में ग्रहण नहीं होगा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रक्षाबंधन आज चार साल बाद बना विशेष संयोग। भाई-बहन के पवित्र प्रेम व स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा-सूत्र बांधकर उनके सुख, समृद्धि और दीर्घायु की कामना करेंगी।
इस बार रक्षाबंधन को लेकर विशेष संयोग बताया जा रहा है। पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को भद्रा समाप्त हो चुकी होगी,जिसके चलते सुबह राखी बांधने का शुभ समय उपलब्ध रहेगा। पंचांग के अनुसार रक्षा- सूत्र बांधने का मुहूर्त लगभग प्रातः 5:57 बजे से 9:48 बजे तक बताया गया है। हालांकि स्थानीय सूर्योदय और पंचांग के अनुसार समय में थोड़ा अंतर हो सकता है।
दो सितंबर से शुरू होगी अंतर-विभागीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता
रक्षाबंधन के दिन ग्रहण को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों से भी लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। 28 अगस्त को आंशिक चंद्रग्रहण की खगोलीय घटना होगी,लेकिन यह भारत में दिखाई नहीं देगी,इसलिए भारत में इसका सूतक मान्य नहीं होगा। इसी कारण रक्षाबंधन के पर्व पर ग्रहण संबंधी भ्रम से बचने की सलाह दी जा रही है।
Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

