मोपेड के सामने आई नील गाय, युवक की मौत
जोधपुर,मोपेड के सामने आई नील गाय,युवक की मौत। निकटवर्ती झंवर स्थित खाटावास गांव की सरहद में एक मोपेड सवार नील गाय से बचने के चक्कर में नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने इस बारे में झंवर थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी।
यह भी पढ़ें – नकबजनों का पता लगाने के लिए दस हजार का इनाम घोषित
झंवर पुलिस ने बताया कि खाटावास निवासी प्रकाश पुत्र नारायणराम सरगरा ने मर्ग में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके भाई सोहनराम स्कूटी लेकर खाटावास गांव की सरहद से निकल रहा था,तबअचानक सामने से नील गाय आ गई और वह बचने के चक्कर गिर गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर बाद में सकी मौत हो गई।
Related posts:
ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के दूसरे दिन दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश

भगवान महावीर के निर्वाण कल्याणक दिवस पर प्रभात फेरी 10 को

श्यामा काली माता के चार दिवसीय कार्यक्रम 8 नवंबर से

जोधपुर की डॉ.अनीता परिहार ने चेन्नई में बढ़ाया राजस्थान का गौरव

दीपावली के बाद बढ़ेगी सर्दी मौसम विभाग का अलर्ट

नावा सिटी स्टेशन पर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित गुड्स शेड तैयार

एसएन मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर बड़ी कार्रवाई 19 छात्र निलंबित

जोधपुर मंडल में ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह शुरू

