युवक ने फंदा लगाकर दी जान
जोधपुर,युवक ने फंदा लगाकर दी जान। शहर के नागौरी गेट स्थित मेघवालों का नोहरा कागा कांगड़ी क्षेत्र में एक युवक ने अपने घर पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन को पता लगने पर उसे फंदे से उतार कर अस्पताल ले जाया गया। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। इस बारे में परिजन की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई है। शव को कार्रवाई उपरांत परिजन को सौंप दिया गया। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है।
यह भी पढ़ें – जिन्दगी एक खेल स्मृति शेष पुस्तक का लोकार्पण
नागौरी गेट पुलिस ने बताया कि मेघवालों का नोहरा कागा कागड़ी निवासी मनोज पुत्र दयालराम मेघवाल ने मर्ग में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके भाई 30 वर्षीय नरेन्द्र ने घर पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। कारण पता नहीं चला है। उसे फंदे से उतार कर परिजन अस्पताल लेकर गए मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया।
Related posts:

नावा सिटी स्टेशन पर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित गुड्स शेड तैयार

एसएन मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर बड़ी कार्रवाई 19 छात्र निलंबित

जोधपुर मंडल में ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह शुरू

नहीं सुलझा भंवरी देवी हत्याकांड

माल ढुलाई में उत्तर पश्चिम रेलवे की रिकॉर्डतोड़ छलांग

युवक की धारदार हथियार से हत्या

एसी कोच में मिला 7.17 लाख रुपए का गांजा

