पड़ौसी पर किशोरी से छेड़छाड़ व दुष्कर्म का आरोप

जोधपुर, जिला पश्चिम में एक थाना क्षेत्र में पड़ौसी ने पास में रहने वाली किशोरी से छेड़छाड़ और दुष्कर्म किया। किशोरी की मां ने इस बारे में थाने में पॉक्सो एवं दुष्कर्म में केस दर्ज करवाया है। पुलिस नामजद से अब पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने बताया कि एक महिला की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह गुरूवार को दिन में अपनी मजदूरी पर गई हुई थी। शाम को लोटी तब उसकी बच्ची ने बताया कि पड़ौसी ने उसके साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि पीडि़ता का मेडिकल करवाया गया है। पॉक्सो एवं दुष्कर्म में केस दर्ज किया गया है। अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews