घरवाले बाहर सोए थे,चोर साढ़े तीन लाख का सोना और डेढ़ लाख ले गए
जोधपुर, शहर के निकट करवड़ स्थित जुड गांव में गुजरी रात एक घर में चोरी हो गई। घरवाले बिजली नहीं होने पर गर्मी से बचने के लिए बाहर सोए हुए थे। अज्ञात चोर घर के पीछे के रास्ते से दीवार फांद कर घुसे और सीढिय़ों के रास्ते कमरे में प्रवेश कर एक बक्से को तोड़क़र उसमें रखा सात तोला सोने के जेवर और तकरीबन एक से डेढ़ लाख की नगदी चुरा ले गए। घर में अन्य बक्सों को हाथ नहीं लगाया और 3-4 किलो चांदी के जेवर को नही छेड़ा। पुलिस ने इसमें किसी जानकार का हाथ होने का भी संदेह जताया है। फिलहाल मामले में गहनता से तफ्तीश की जा रही है।
करवड़ थाना पुलिस ने बताया कि जुड निवासी डूंगरसिंह पुत्र गायड सिंह की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि बीती रात को घर में बिजली नहीं होने पर परिवार के लोग बाहर सोए हुए थे। सुबह उठने पर कमरे में रखे एक बक्से के ताले टूटे मिले। अज्ञात चोर बक्से से सात तोला सोने के जेवर और तकरीबन एक से डेढ़ लाख की नगदी ले गए। प्रथम दृष्टया मामले मेें किसी जानकार का हाथ होने की भी आशंका जताई गई है। चोर घर के पीछे की दीवार को फांद कर घुसा और सीढिय़ों के रास्ते आया है। करवड़ पुलिस ने मौका मुआयना के बाद अब चोरों की तलाश आरंभ की है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

बच्चों ने समझा स्वच्छता का महत्व

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

